scorecardresearch
 

How to Clean Exhaust Fan: बाजार का महंगा क्लीनर छोड़ें, 10 रुपये के इस सफेद पाउडर से नया जैसा चमकेगा किचन का एग्जॉस्ट फैन, जिद्दी चिकनाई भी होगी साफ

How to Clean Exhaust Fan: दिवाली से पहले अगर आप भी अपने किचन को चमकाने की सोच रहे हैं तो एग्जॉस्ट फैन को मत भूल जाइए. इसकी सफाई सबसे जरूरी है क्योंकि आपके किचन में चिमनी और एग्जॉस्ट फैन की सबसे गंदा होता है. यहां हम आपको इसे साफ करने के आसान तरीके बता रहे हैं.

Advertisement
X
किचन का ग्रीसी एग्जॉस्ट फैन ऐसे करें साफ (Photo: ITG)
किचन का ग्रीसी एग्जॉस्ट फैन ऐसे करें साफ (Photo: ITG)

How to Clean Exhaust Fan: दीपावली का पावन त्योहार आते ही पूरे घर की डीप क्लीनिंग शुरू हो जाती है. इस दौरान सबसे ज्यादा मेहनत किचन की सफाई में करनी पड़ती है, खासकर गैस के ऊपर लगे एग्जॉस्ट फैन या चिमनी पर. लगातार खाना बनाने के कारण उस पर तेल, धुएं और धूल की एक मोटी और चिपचिपी परत जम जाती है जिसे साधारण पानी या साबुन से साफ करना बेहद मुश्किल होता है.

अगर आप भी इस दिवाली अपने गंदे और चिपचिपे एग्जॉस्ट फैन को बिना ज्यादा मेहनत किए नए जैसा चमकाना चाहती हैं तो दादी-नानी के बताए इन आसान और असरदार घरेलू तरीकों को अपना सकती हैं. आइए जानते हैं इसे साफ करने की सबसे अचूक विधि!

सामग्री:

2-3 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा

1 कप सफेद सिरका या नींबू का रस

1 बड़ा चम्मच डिशवॉश लिक्विड

गरम पानी (बाल्टी या टब में)

पुराना टूथब्रश और स्कॉच ब्राइट

रबर के दस्ताने 

कैसे करें सफाई 

फैन को सुरक्षित बाहर निकालें: सफाई शुरू करने से पहले एग्जॉस्ट फैन का मेन स्विच बंद कर दें और सावधानी से इसके पेंच खोलकर फैन और उसकी जाली को अलग कर लें.

गरम पानी और बेकिंग सोडा का घोल (मास्टर ट्रिक): एक बड़े टब या बाल्टी में उबलता हुआ गरम पानी लें. इसमें बेकिंग सोडा, सिरका और डिशवॉश लिक्विड अच्छी तरह मिला लें.

Advertisement

डिप करें: अब एग्जॉस्ट फैन के पार्ट्स (ब्लेड्स और जाली) को इस गरम पानी के घोल में कम से कम 30 से 45 मिनट के लिए डुबोकर छोड़ दें. (गरम पानी और बेकिंग सोडा का रिएक्शन जमी हुई जिद्दी चिकनाई को अंदर से काट देता है और वह आसानी से फूल जाती है).

ब्रश से रगड़ें: आधे घंटे बाद जब चिकनाई ढीली पड़ जाए, तब एक पुराने टूथब्रश और स्क्रबर की मदद से फैन के कोनों और जाली को हल्के हाथों से रगड़कर साफ करें. सारी चिकचिपाहट मिनटों में बाहर निकल जाएगी.

धोकर सुखाएं: साफ पानी से सभी हिस्सों को अच्छी तरह धो लें और सूखे सूती कपड़े से पोंछकर धूप या पंखे के नीचे सुखा लें. इसके बाद इसे वापस अपनी जगह पर फिट कर दें. आपका एग्जॉस्ट फैन बिल्कुल नए जैसा चमकने लगेगा!

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement