scorecardresearch
 
Advertisement

यूपी MLC चुनाव: मतदान के बीच सपा प्रत्याशी ने लगाए गंभीर आरोप

यूपी MLC चुनाव: मतदान के बीच सपा प्रत्याशी ने लगाए गंभीर आरोप

शिक्षक एमएलसी चुनाव पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने शिक्षक मतदाताओं से अपने अधिकारों के लिए मतदान करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र का महापर्व है और शिक्षकों के पास अपनी समस्याओं का समाधान कराने के लिए सही प्रतिनिधि चुनने का सुनहरा मौका है. लंबे समय से पुरानी पेंशन योजना की बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों के लिए मानदेय और सेवा सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे लंबित पड़े हैं. प्रत्याशी का कहना है कि इन सभी समस्याओं का स्थाई और वास्तविक समाधान केवल समाजवादी पार्टी की सरकार में ही संभव है.

Advertisement
Advertisement