scorecardresearch
 

BOARD EXAM 2018: परीक्षा के दौरान छात्र करते हैं ये 5 बड़ी गलतियां, ऐसे बचें

बोर्ड एग्जाम के दौरान भूल से भी ना करें ये गलतियां. 

Advertisement
X
स्टूडेंट्स
स्टूडेंट्स

बोर्ड एग्जाम के लिए स्टूडेंट्स साल भर मेहनत करते हैं ताकि बेहतर से बेहतर प्रदर्शन कर पाएं. वहीें एग्जाम के दौरान ज्यादातर स्टूडेंट्स नर्वस होते हैं और कई छोटी- छोटी गलतियां कर बैठते हैं. जिसका असर उनके परिणाम पर पड़ता है.

जानें कौन सी हैं वो गलतियां

प्रश्न पत्र को अच्छे से नहीं पढ़ना- स्टूडेंट्स को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाता है. उस समय स्टूडेंट्स प्रश्न पत्र पढ़ने के बजाय सवाल हल करने लग जाते हैं. जिससे वो बिना पढ़ें जिस सेक्शन में कम प्रश्न करने होते हैं उसमें ज्यादा प्रश्न हल कर देते हैं. ऐसे स्टूडेंट्स अपना टाइम खराब करते हैं. इसलिए स्टूडेंट्स को प्रश्न पत्र अच्छे से पढ़ना चाहिए.

टाइम मैनेजमेंट- स्टूडेंट्स को एग्जाम में टाइम मैनेजमेंट करके चलना चाहिए. अक्सर स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट के साथ नहीं चलते और उनका पेपर रह जाता है. वहीं टाइम मैनेजमेंट इस तरह से करना चाहिए कि वो सेक्शन जो ज्यादा नंबर के हैं सबसे पहले उन्हें हल करें. फिर कम नंबर वाला सेक्शन हल करनी के कोशिश करनी चाहिए.

Advertisement

गलत डेटा कॉपी करना- न्यूमेरिकल सवाल हल करते समय स्टूडेंट्स अक्सर प्रश्न पत्र में से देखकर गलत संख्या लिख लेते हैं. जिसकी वजह से सवाल गलत हो जाता है इसलिए सवाल उतारते समय सावधानी बरतें और डेटा एक बार फिर से चेक कर लें.

प्वाइंट में आंसर न लिखना- स्टूडेंट्स को साफ-सुधरी एग्जामिनर फ्रेंडली आंसर शीट तैयार करनी चाहिए. अक्सर स्टूडेंट्स बड़े-बड़े पैराग्राफ में आंसर लिखते हैं जिससे एग्जामिनर को चेक करने में परेशानी होती है. जहां तक हो सके स्टूडेंट्स को अपनी बात प्वाइंट्स में लिखनी चाहिए.

अंत में आंसर-शीट को समय दें- जितना जरूरी शुरुआत में प्रश्न पत्र पढ़ना है उतना ही जरूरी अंत में आंसर शीट पढ़ना. पेपर हल करने के चक्कर अक्सर स्टूडेंट्स आंसर शीट पढ़ना भूल जाते हैं. अगर आप एग्जाम में अच्छे नंबर लाना चाहते है, तो ये सभी गलतियां करने से बचें.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement