12वीं का रिजल्ट और री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब हजारों छात्र अच्छे कॉलेज में दाखिले की उम्मीद लगाए बैठे हैं. कई छात्रों को CUET के जरिए अपनी पसंद का कॉलेज मिल जाएगा, लेकिन हर किसी के लिए यह सफर आसान नहीं है. ऐसे में अगर आप सिर्फ एक प्रवेश परीक्षा के भरोसे अपना पूरा साल नहीं गंवाना चाहते, तो कई ऐसे प्रोफेशनल और स्किल-आधारित कोर्स मौजूद हैं जिनमें बिना एंट्रेंस के भी एडमिशन मिल सकता है. ये कोर्स न सिर्फ आपके करियर को नई दिशा दे सकते हैं, बल्कि भविष्य में अच्छी कमाई के अवसर भी उपलब्ध करा सकते हैं.
बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन(BCA)
जो छात्र 12वीं के बाद आईटी सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन(BCA)
एक अच्छा विकल्प है. इस कोर्स के किसी भी कॉलेज में एंट्रेस बहुत टफ नहीं होता है. इस कोर्स से आप सॉफ्टवेयर, डेवलपमेंट, डेटाबेस मैनेजमेंट और नेटवर्किंग की बारीकियों को समझ सकते हैं.
बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA)
कॉर्पोरेट जगत में करियर बनाने के लिए बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) का कोर्स बेहद लोकप्रिय है. मार्केटिंग, फाइनेंस और एंटरप्रेन्योरशिप में नाम बनाने वालों के लिए ये कोर्स सैलरी के साथ इंडस्ट्री का अच्छा अनुभव दे सकता है.
पैरामेडिकल कोर्स
वहीं, अगर कोई छात्र मेडिकल फील्ड में करियर बनाने का सपना देख रहा है, तो रेडियोलॉजी, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी या ऑप्टोमेट्री जैसे कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं.
डिजाइनर और एनिमेशन
वहीं, अगर आपको क्रिएटिव फील्ड पसंद है तो, डिजाइन और एनिमेशन की दुनिया में अपनी किस्मत अपना सकते हैं. इस कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए डिग्र नहीं पोर्टफोलियो ज्यादा मायने रखता है.
डिजिटल मार्केटिंग
वहीं, बदलते दौर और इंटरनेट के समय में हर बिजनेस ऑनलाइन है. ऐसे में डिजिटल मार्केटिंग, SEO और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में करियर बनाने के लिए किसी खास एंट्रेंस की जरूरत नहीं होती है. आप चाहें तो सर्टिफिकेट कोर्सेज की मदद से इन क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं.