scorecardresearch
 

जॉब ऐसी कि हर दिन लगे संडे, अच्छी सैलरी के साथ लाइफ में मिलेगा बैलेंस 

आज के समय में सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या ज्यादा पैसे कमाने के लिए ज्यादा प्रेशर लेना या ओवरटाइम करना जरूरी है, तो  इसका जवाब है नहीं. लेकिन पहले नौकरियां ऐसी ही होती थी. बदलते दौर के साथ नौकरी का नेचर भी बदल गया है. पहले लोगों को ऑफिस जाकर ही काम करना होता था लेकिन अब आप घर बैठे ही अच्छे पैसे कमा सकते हैं. इससे न केवल आपको परिवार का साथ मिलता है बल्कि अच्छी सैलरी भी मिलती है. 

Advertisement
X
घर बैठे भी कर सकते हैं लाखों रुपये की कमाई.
घर बैठे भी कर सकते हैं लाखों रुपये की कमाई.

आज की बदलती जिंदगी और ऑफिस वर्क कल्चर केवल नौकरी नहीं रह गई है बल्कि प्रेशर बन गई है. पहले ऑफिस पहुंचने की जल्दी, इसके बाद दिनभर बॉस की डांट, डेडलाइन का प्रेशर. दिन भर के इस रूटीन से जब कर्मचारी घर लौटता है तो वह पूरी तरह से थक जाता है. कॉर्पोरेट में काम करने वाले हर कर्मचारी की यही हालत है. लेकिन हर कोई ऐसी नौकरी चाहता है जिसमें उन्हें अच्छी सैलरी मिले और साथ ही परिवार के साथ समय बिताने का मौका भी. लेकिन इस ख्वाब से ही ऐसे सवाल उठते हैं कि क्या ऐसी कोई नौकरी होती भी है?

मेंटल हेल्थ को प्राथमिकता 

आज के दौर में युवा अच्छी सैलरी और अच्छी नौकरी के अलावा मेंटल हेल्थ को भी प्राथमिकता दे रहे हैं. ऐसे में वह ऐसी नौकरी की तलाश करते हैं जिसमें घर बैठे ही अच्छी सैलरी मिल जाए तो चलिए जानते हैं इन नौकरियों के बारे में. 

डेटा की वर्ल्ड

अगर आपको नंबर और डेटा के बारे में अच्छी जानकारी है और इसकी अच्छी समझ रखते हैं, तो डेटा साइंटिस्ट या बिजनेस  इंटेलिजेंस एनालिस्ट का विकल्प बहुत अच्छा है. इसमें आपको डेटा को एनालाइन करना होता है और उस हिसाब से प्लानिंग करनी होती है. इस वर्क प्रोफाइल के लिए कंपनी अच्छा पैकेज देती है. 

क्लाइमेट एक्सपर्ट 

आज के बदलते लाइफस्टाइल का असर केवल आपकी बॉडी पर नहीं दिख रहा है बल्कि क्लाइमेट पर भी दिखाई दे रहा है. ऐसे में क्लाइमेट टेक एक्सपर्ट और सस्टेनेबिलिटी कंसलटेंट  की मांग तेजी से बढ़ी है. इनका काम क्लाइमेट को बचाने वाले तकनीक रिसर्च करना है. ये फील्ड प्लानिंग और रिसर्च पर है. 

Advertisement

टेक्निकल राइटिंग 

अगर आप क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो राइटिंग का फील्ड बेहद अच्छा विकल्प हो सकता है. लेकिन अगर आप तकनीकी चीजों पर आसान बना सकते हैं, तो टेक्निकल राइटिंग का करिय परफेक्ट है. सॉफ्टवेयर कंपनियों को अपने प्रोडक्ट्स के लिए मैनुअल और गाइड्स लिखवाने होते हैं. ऐसे में इसमें डेडलाइन का भी किसी तरह का कोई प्रेशर नहीं होता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement