scorecardresearch
 

RRB Group C JOB: ऐसे होता है आवेदकों का सलेक्शन, ऐसे करें पढ़ाई

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से निकाली गई असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन भर्ती में चयन के लिए अगस्त के पहले महीने में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से निकाली गई असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन भर्ती में चयन के लिए अगस्त के पहले महीने में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. इस परीक्षा में पास होना ही आपके लिए काफी नहीं होगा और उसके बाद भी आपको प्रक्रिया में भाग लेना होगा और उसके प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों का आखिरी चयन किया जाएगा. आइए जानते हैं इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया क्या है...

पहला चरण- इस भर्ती में आवेदन करने के बाद पहला चरण लिखित परीक्षा है. यह लिखित परीक्षा कम्प्यूटर आधारित होगी और यह एक प्री परीक्षा की तरह है और इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को दूसरी परीक्षा में भी भाग लेना होगा.

दूसरा चरण- असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन के पदों पर आवेदन करने वालों को पहला सीबीटी पास होने पर दूसरे सीबीटी के लिए बुलाया जाएगा. दूसरी सीबीटी ढाई घंटे की होगी जसमें पेपर पार्ट-ए और पार्ट बी में होगा. पार्ट A के 100 प्रश्न को हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा और अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे. पार्ट ए में मैथ, रीजनिंग, जनरल साइंस, जीके/कंरट अफेयर के प्रश्न पूछे जाएंगे. पार्ट बी के 75 प्रश्नों को हल करने के लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा.

Advertisement

तीसरा चरण- तीसरे चरण से केवल असिस्टेंट लोको पायलट को गुजरना होगा. इस चरण में कुल रिक्त पदों के आठ गुना उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा. सेकेंड स्टेज के पार्ट ए और और पार्ट बी में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को इसमें बुलाया जाएगा. इसमें सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 42 नंबर लाने अनिवार्य हैं.

चौथा चरण- अंतिम और चौथे चरण में तीन चरण क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार को डॉक्टूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. यह चरण असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्निशियन दोनों के पदों के लिए होगा. आपको बता दें कि परीक्षा केंद्र के अंदर उम्मीदवार को मोबाइल, ब्लूटूथ, पेन ड्राइव, लैपटॉप, कैलकुलेटर आदि ले जाना प्रतिबंधित है.

Advertisement
Advertisement