scorecardresearch
 

IIT मंडी ने शुरू किया समर इंटर्नशिप प्रोग्राम, छात्रों को हर महीने रिसर्च के साथ मिलेगा इतना स्टाइपेंड   

इंजीनियरिंग की फील्ड में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बेहद खास मौका है. आईआईटी मंडी ने समर इंटर्नशिप प्रोग्राम की शुरुआत कर दी है. इसके तहत चुने गए छात्रों को हर महीने 10 हजार रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा. 

Advertisement
X
आईआईटी मंडी ने समय इंटर्नशिप प्रोग्राम की शुरुआत कर दी है. (Photo : Pexels)
आईआईटी मंडी ने समय इंटर्नशिप प्रोग्राम की शुरुआत कर दी है. (Photo : Pexels)

इंजीनियरिंग के दुनिया में करियर बनाने वाले छात्रों का पास बेहद खास चांस है. ऐसा इसलिए क्योंकि Indian Institute of Technology Mandi ने छात्रों के लिए समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 का ऐलान कर दिया है. इस इंटर्नशिप के तहत चुने गए छात्रों को बेहतरीन फैकल्टी के साथ रिसर्च करने का मौका भी मिलेगा और साथ ही हर महीने उन्हें 10 हजार रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा. यह प्रोग्राम उन छात्रों के लिए खास है, जो पढ़ाई के साथ-साथ असली दुनिया के अनुभव से सीखना चाहते हैं.

रिसर्च पर होगा छात्रों का फोकस 

आईआईटी मंडी की ओर से होने जा रही है यह समर इंटर्नशिप प्रोग्राम छात्रों के करियर को शेप देने की एक अनोखी पहल है. यहां छात्र किताबों से बाहर निकलकर रिसर्च लैब, नई मशीनों और नई टेक्नोलॉजी के साथ काम कर पाएंगे और कई नई चीजें सीख पाएंगे. इंजीनियरिंग और साइंस से जुड़े छात्रों के लिए यह मौका काफी अहम माना जा रहा है.

हर महीने मिलेगा स्टाइपेंड

इस प्रोग्राम के तहत चुने गए छात्रों को दो महीने के लिए इंटर्नशिप करवाई जाएगी जिसके लिए उन्हें हर महीने 10 हजार रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा. इस प्रोग्राम के खत्म होने के साथ ही छात्रों को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा, जो आगे की पढ़ाई और नौकरी में काफी काम आएगा.

ये उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन 

आईआईटी मंडी समर इंटर्नशिप 2026 में आवेदन करने के लिए कुछ नियम है. इसके लिए वहीं उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो- 

Advertisement
  • UG छात्र: इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में पढ़ रहे प्री-फाइनल ईयर के छात्र 
  • PG छात्र: किसी भी पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के पहले साल में पढ़ने वाले छात्र
  • एमओयू शर्त: यह इंटर्नशिप उन संस्थानों के छात्रों के लिए है, जिनका आईआईटी मंडी के साथ MoU है. 

https://www.iitmandi.ac.in/pdf/announcements/Poster_internsip_IITMandi.pdf

इन विषयों में होगा रिसर्च 

आईआईटी मंडी में इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को कई सबजेक्ट में काम करने का मौका मिलेगा. इनमें- 

  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स
  • कंप्यूटर और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • बायोसाइंस और बायोइंजीनियरिंग
  • क्वांटम साइंस और टेक्नोलॉजी
  • ह्यूमैनिटी, सोशल साइंस और मैनेजमेंट
  • मैकेनिकल और मटीरियल इंजीनियरिंग
  • भारतीय ज्ञान प्रणाली और मानसिक स्वास्थ्य
  • साथ ही फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स जैसे विषयों में भी रिसर्च का मौका मिलेगा. 

इन तारीखों पर दें ध्यान 

आईआईटी मंडी समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख  30 मार्च 2026 निर्धारित की गई है. वहीं इंटर्नशिप शुरू होने की तारीख 25 मई 2026 है. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement