scorecardresearch
 

प्राइवेट जॉब के साथ करनी है सरकारी नौकरी की तैयारी, तो ये ऑप्शन हैं बेस्ट

क्या आप भी प्राइवेट नौकरी करते हैं लेकिन सरकारी नौकरी की इच्छा रखते हैं? अगर हां, तो इसके लिए कुछ ऐसी प्राइवेट जॉब कर सकते हैं, जो आपके सरकारी नौकरी की तैयारी में बाधा नहीं बनेगी. इसके साथ ही आपको तैयारी के टिप्स भी देंगे.

Advertisement
X
प्राइवेट नौकरी के साथ कर सकते हैं सरकारी नौकरी की तैयारी.(Photo : Pexels)
प्राइवेट नौकरी के साथ कर सकते हैं सरकारी नौकरी की तैयारी.(Photo : Pexels)

आज के दौर में कई लोग अपने करियर की शुरुआत कॉर्पोरेट सेक्टर में कदम रखकर करते हैं लेकिन उनमें से कई लोगों का सपना सरकारी नौकरी करने का होता है. हालांकि, 9-5 की नौकरी के साथ सरकारी नौकरी परीक्षा की तैयारी करना आसान काम नहीं है और वे प्राइवेट जॉब के साथ इसकी तैयारी शुरू कर देते हैं. इसके लिए उम्मीदवारों को फोकस, दृढ़ और टाइम मैनेजमेंट की स्किल आनी चाहिए.  

यहां हम बताएंगे उन सरकारी नौकरियों के बारे में जिनकी तैयारी प्राइवेट जॉब करते समय की जा सकती है. इसके साथ ही तैयारी के लिए कुछ टिप्स भी देंगे. 

स्टॉफ सेलेक्शन कमिशन(SSC) 

स्टॉफ सेलेक्शन कमिशन के SSC CGL, CHSL, MTS या Stenographer के पोस्ट पर आवेदन कर सकते हैं. इसमें चयनित उम्मीदवारों को  25,000 – 60,000 हजार रुपये प्रति माह तक मिल सकता है. 

क्यों बेस्ट: इसकी परीक्षा ऑनलाइन होती है और तैयारी के लिए रोजाना 2–3 घंटे पर्याप्त हो सकते हैं. 

कैसे आवेदन करें: SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

बैंकिंग 

प्राइवेट जॉब के साथ उम्मीदवार बैंकिंग के IBPS PO/Clerk, SBI PO/Clerk, RRB ग्रुप B/C के पोस्ट पर आवेदन कर सकते हैं. इसमें हर महीने 30,000 – 70,000 हजार रुपये तक की सैलरी मिल सकती है.

Advertisement

क्यों बेस्ट: शिफ्ट आधारित परीक्षा और वर्कलोड मैनेजेबल होता है. 

कैसे आवेदन करें: IBPS, SBI और RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें. 

रेलवे 

रेलवे के NTPC, Group D, ALP के पदों पर आवेदन कर सकते हैं. इसमें हर महीने 22,000 – 50,000 हजार रुपये तक सैलरी मिल सकती है. 

क्यों बेस्ट: शिफ्ट वर्क होने से पढ़ाई का समय एडजस्ट करना आसान होगा. 

कैसे आवेदन करें: रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर आवेदन करें. 

टीचर 

इसके अलावा प्राइवेट नौकरी के साथ CTET, TET, KVS, JNV टीचर के पदों पर आवेदन कर सकते हैं. इसमें आपको 30,000 – 60,000 हजार रुपये तक सैलरी मिल सकती है. 

क्यों बेस्ट: पढ़ाई का विषय फिक्स और तैयारी समय प्राइवेट जॉब के साथ आसानी से  मैनेज हो सकता है. 
कैसे आवेदन करें: ctet.nic.in,KVS की वेबसाइट पर जाकर आवेदन. 

इन तरीकों से मजबूत कर सकते हैं तैयारी 

एक परीक्षा पर करें फोकस 

अधिकतर उम्मीदवार एक समय पर कई प्रतियोगी परीक्षाओं के फॉर्म भर देते हैं. उन्हें लगता है कि अगर एक में फेल हो गए तो, दूसरे में पास हो जाएंगे. लेकिन अगर आप प्राइवेट नौकरी के साथ तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए बेहतर होगा कि आप एक ही परीक्षा पर फोकस करें. इससे आप तैयारी के साथ-साथ जॉब पर भी फोकस कर पाएंगे. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: नया लेबल लॉ नौकरी जाने पर किस तरह करेगा हेल्प? होगा नुकसान या मिलेगा फायदा  

वर्क लाइफ बैलेंस है जरूरी 

9 घंटे की नौकरी के साथ पढ़ाई पर फोकस करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. इसके लिए एक फिक्सड शेड्यूल जरूरी है. आप चाहे तो ऑफिस जाने से पहले थोड़ी देर पढ़ाई कर सकते हैं. सुबह के टाइम चीजें जल्दी याद होती है और शाम में आने के बाद नोट्स रिवाइज कर सकते हैं. 

करेंट अफेयर्स पर करें फोकस 

प्रतियोगी परीक्षा में आने वाले कुछ विषय ऐसे होते हैं जिनकी तैयारी आप किसी भी समय कर सकते हैं, उनमें से करेंट अफेयर्स एक है. ज्यादातर परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स पूछे जाते हैं. ऐसे में अगर आप चाहे तो, मेट्रो, बस, कैब में सफर करते हुए या ऑफिस में लंच/कॉफी ब्रेक के दौरान भी करेंट अफेयर्स पढ़ सकते हैं. 

ऑनलाइन कोचिंग की ले मदद 

वहीं, अगर आप अच्छी और फोकस से तैयारी करना चाहते हैं और फिजिकल कोचिंग क्लास नहीं अटेंड कर पा रहे हैं, तो ऑनलाइन कोचिंग की मदद ले सकते हैं. इससे सिलेबस को समझने और समय पर पूरा करने में काफी मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें: टीचर से बैंक तक इन विभागों में निकली 14 हजार से ज्यादा भर्तियां, सैलरी भी है आकर्षक

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement