एक ओर दिवाली की दस्तक है, तो दूसरी ओर राहुल गांधी की रामलीला मैदान रैली का काउंटडाउन शुरू है. लेकिन इस रैली को लेकर सियासत के हंगामे के साथ-साथ कारोबारियों का भी विरोध शुरू है. व्यापारियों के संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री यानी CTI ने आज राहुल गांधी को चिट्ठी लिखकर कहा कि 1 नवंबर की रैली से दिवाली के 20 बड़े बाजार प्रभावित होंगे. उधर, कांग्रेस कारोबारी संगठन के इस विरोध के बावजूद रैली करने जा रही है. आज राहुल गांधी ने कुछ संस्थाओं की ओर से आयोजित जनसुनवाई भी की जिसमें कथित तौर पर वो लोग शामिल हुए जिनका नाम SIR में वोटर लिस्ट से कटा है. देखें...