scorecardresearch
 

Gen Z Office Culture: पहले ब्रेक, फिर नई शुरुआत! Gen Z में क्यों बढ़ रहा माइक्रो-रिटायरमेंट का ट्रेंड?

जेन जी के बीच माइक्रो-रिटायरमेंट का ट्रेंड चर्चा में है. इसमें युवा नौकरी और करियर के बीच कुछ महीनों या सालभर का ब्रेक लेकर घूमने, नई स्किल सीखने और खुद को वक्त देने पर ध्यान देते हैं. जानिए क्या है यह ट्रेंड, युवा इसे क्यों अपना रहे हैं और इसके क्या फायदे और नुकसान हो सकते हैं.

Advertisement
X
क्या है जेन जी का माइक्रो-रिटायरमेंट?
क्या है जेन जी का माइक्रो-रिटायरमेंट?

जेन जी वर्क कल्चर में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है, जिसे माइक्रो-रिटायरमेंट कहा जाता है. पहले जहां लोग पूरी जिंदगी नौकरी करने के बाद रिटायरमेंट का इंतजार करते थे, वहीं अब कुछ युवा अपने करियर के बीच में ही लंबे ब्रेक लेना पसंद कर रहे हैं. इसका मकसद नौकरी छोड़कर हमेशा के लिए घर बैठना नहीं, बल्कि कुछ वक्त काम से दूर रहकर अपनी जिंदगी को नए तरीके से जीना है.

माइक्रो-रिटायरमेंट में युवा कुछ हफ्तों, महीनों या कभी-कभी एक साल तक का ब्रेक लेते हैं. इस दौरान वे घूमने, कोई नई स्किल सीखने, अपना बिजनेस शुरू करने,फैमिली के साथ वक्त बिताने या सिर्फ आराम करने पर ध्यान देते हैं. ये नॉर्मल छुट्टी से अलग है, क्योंकि इसमें युवा अपनी नौकरी या मौजूदा करियर से लंबे वक्त के लिए दूरी बनाते हैं.

क्या कहती है रिपोर्ट?

HSBC की सितंबर 2025 की क्वालिटी ऑफ लाइफ: अफ्लुएंट इन्वेस्टर स्नैपशॉट रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 21 से 28 साल के 64% जेन जी युवा माइक्रो-रिटायरमेंट लेने की प्लानिंग कर रहे हैं. वहीं, 58% मिलेनियल्स भी इस आइडिया के पक्ष में हैं. हालांकि, ये सर्वे भारत के 1,006 अमीर इन्वेस्टर्स पर आधारित था, इसलिए इसे देश के सभी युवाओं की पसंद नहीं माना जा सकता.

क्यों बढ़ रहा है ये ट्रेंड?

Advertisement

इसके पीछे कई वजहें हैं. लगातार काम का प्रेशर, बर्नआउट, अपनी पसंद के काम के लिए वक्त निकालने की इच्छा और जिंदगी को सिर्फ नौकरी तक सीमित न रखने की सोच युवाओं को ऐसे ब्रेक लेने के लिए इंस्पायर कर रही है. कुछ युवा इसे अपने करियर को नए सिरे से समझने और ये तय करने का मौका भी मानते हैं कि वे आगे क्या करना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें:  "अब परफेक्ट फोटोज का नहीं रहा क्रेज, Gen Z को क्यों पसंद आ रहे हैं फोटो डंप?

क्या माइक्रो-रिटायरमेंट लेना आसान है?

इसका एक दूसरा पहलू भी है. लंबे वक्त तक बिना सैलरी के रहना हर किसी के लिए आसान नहीं होता. सेविंग्स, घर का खर्च, EMI और दोबारा नौकरी मिलने की चिंता इस फैसले को मुश्किल बना सकती है. इसलिए ऐसा ब्रेक लेने से पहले फाइनेंशियल प्लानिंग और करियर की संभावनाओं को समझना जरूरी है.

माइक्रो-रिटायरमेंट का मतलब काम से हमेशा के लिए दूरी बनाना नहीं है. यह उस सोच को दिखाता है, जिसमें युवा रिटायरमेंट तक इंतजार करने के बजाय अपने करियर के बीच भी जिंदगी के लिए वक्त निकालना चाहते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement