भारत और श्रीलंका के बीच आयोजित होने वाली आगामी वनडे सीरीज के पहले मैच के स्थान में बड़ा बदलाव किया गया है. 13 दिसंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला वनडे मुकाबला अब विशाखापट्टनम में खेला जाएगा. दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को एक पत्र भेजकर अवगत कराया था कि उस अवधि के दौरान स्टेडियम में रिनोवेशन का कार्य किया जाना है, जिससे मैच आयोजन में असुविधा हो सकती है. इसके अलावा, दिसंबर महीने में दिल्ली के मौसम और धुंध के कारण खेल में खलल पड़ने की संभावना भी एक प्रमुख कारण रही.