दिवाली के त्योहार पर कई लोग अपने घर के बाहर, छत और बालकनी में दीये लगाते हैं. लेकिन तेज हवा चलने की वजह से बार-बार दीये बुझ जाते हैं. ऐसे में लोगों को बार-बार नए दीये जलाने पड़ते हैं. इससे घर की सजावट भी ठीक से नहीं हो पाती.
लेकिन अब आपको इसकी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. बाजार में बैटरी से चलने वाले LED दीये मिल रहे हैं. इन्हें आप Amazon और Flipkart जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से आसानी से खरीद सकते हैं. खास बात यह है कि इनकी कीमत भी ज्यादा नहीं है. 300 रुपये से कम में मिलने वाले ये दीये आपके पैसे भी बचा सकते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.
यह भी पढ़ें: ₹6 हजार सस्ता हुआ 55 इंच का Smart TV, Flipkart सेल में कीमत धड़ाम!
इस दीये का नाम क्या है?
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ये दीये Battery Operated LED Diya के नाम से मिल जाएंगे. इनमें दिए गए बटन को दबाकर आप दीये जैसी रोशनी जला सकते हैं. देखने में भी ये काफी सुंदर लगते हैं.
घर की सजावट में चार चांद लगा सकते हैं. अगर इनकी कीमत की बात करें तो Flipkart पर 18 दीयों वाले पैक की कीमत 265 रुपये देखने को मिल रही है.
यह भी पढ़ें: ₹12 हजार सस्ता हुआ 32 इंच का TV, Amazon ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में मिल रही बंपर छूट!
पानी डालते ही जल उठेगी रोशनी, मिलेगा असली दीये जैसा एहसास
इन दीयों की एक खास बात इनमें दिया गया वॉटर सेंसर है. इसमें थोड़ा पानी डालने पर दीये की लाइट अपने आप जलने लगती है. इससे आपको असली दीये जैसा एहसास मिलता है.
अगर आप भी अपने घर की ऐसी जगहों पर दीये रखना चाहते हैं, जहां तेज हवा चलती है, तो ये LED दीये आपके काम आ सकते हैं. इनकी मदद से आप बिना बार-बार दीये जलाए अपने घर को दिवाली के लिए खूबसूरती से सजा सकते हैं.