scorecardresearch
 

इंटरव्यू में ना पूछें ये 7 सवाल, हाथ से जा सकती है नौकरी

15 मिनट का इंटरव्यू आपके करियर को बनाने और बिगाड़ने में अहम भूमिका निभाता है. इस दौरान हुई एक गलती भी आपको नौकरी ना मिलने का कारण बन सकता है.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

कोई भी जॉब हासिल करते वक्त सबसे अहम चीज होती है इंटरव्यू. 15 मिनट का इंटरव्यू आपके करियर को बनाने और बिगाड़ने में अहम भूमिका निभाता है. इस दौरान हुई एक गलती भी आपको नौकरी ना मिलने का कारण बन सकता है. इसलिए इंटरव्यू के दौरान कई बातों को ध्यान रखना चाहिए, ताकि  आपको नौकरी हासिल करने में कोई दिक्कत ना हो. इसलिए आज हम आपको कुछ सवालों के बारे में बता रहे हैं, जो कि आपको इंटरव्यू के दौरान नहीं पूछना चाहिए.

मेरी सैलरी कितनी होगी?- आप से जब तक एचआर या इंटरव्यू लेने वाला शख्स सैलरी के बारे में ना पूछे आपको कभी ऐसा सवाल नहीं करना चाहिए. आप इस बारे में ऑफर लेटर आने के बाद या एचआर से बात कर सकते हैं.

सैलरी कौन से तारीख को मिलती है ?

Advertisement

ऐसा पूछने की सोचिएगा भी मत. यह दिखाता है कि आप सिर्फ सैलरी में इंटरेस्टेड हैं. अगर आप टैलेंटेड हैं तो सैलरी अच्छी मिलेगी ही. पहले इंटरव्यूअर को परख लेने दीजिए कि आपमें कितनी प्रतिभा है. उसके बाद आपको कुछ परेशानी हो तो शांत तरीके से इंटरव्यूअर से बात करें.'

क्या आप मुझे अपनी कंपनी के बारे में बताएंगे?- जब भी आप किसी इंटरव्यू के लिए जाए तो कंपनी के बारे में अच्छे से पढ़कर जाएं. साथ ही कभी भी उनसे ये सवाल ना करें. इससे यह यह माना जाएगा कि आप होमवर्क करके नहीं आए हैं. इसलिए कंपनी के बारे में जानने की ज्यादा जिज्ञासा महंगी पड़ सकती है.

क्या आप मेरी सोशल नेटवर्किंग प्रोफाइल मॉनिटर करेंगे ?

कुछ बातें ना कहने में ही भलाई होती है. हम समझ सकते हैं कि आपको अपनी सोशल सिक्योरिटी की चिंता है लेकिन यह प्रश्न ना पूछना ही ठीक रहेगा.

प्रमोशन में कितना समय लगेगा?- कोई भी हायरिंग मैनेजर इस तरह के सवालों का जवाब नहीं देना चाहता है. इसी सवाल को दूसरे तरीके से किया जा सकता है जैसे पोजिशन के ऑर्डर के बारे में पूछ सकते हैं.

क्या आप फ्लेक्सिबल शेड्यूल ऑफर करेंगे?- यह सवाल पूछने से आपकी इमेज आरामतलब इंसान की बन जाएगी। हायरिंग मैनेजर यह समझेगा कि आप काम में मेहनत की बजाय आराम चाहते हैं.

Advertisement

क्या आप मेरी सोशल नेटवर्किंग प्रोफाइल मॉनिटर करेंगे?- कुछ बातें ना कहने में ही भलाई होती है. हम समझ सकते हैं कि आपको अपनी सोशल सिक्योरिटी की चिंता है लेकिन यह प्रश्न ना पूछना ही ठीक रहेगा.

Advertisement
Advertisement