scorecardresearch
 

CISF ने निकाली कांस्टेबल भर्ती, 10वीं पास को भी मिलेगी नौकरी

सेंट्रल इंडस्ट्रीयल सिक्योरिटी फोर्स ने कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती निकाली है और इन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. भर्ती में 447 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा और इसमें ड्राइवर और पंप ऑपरेटर आदि पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

सेंट्रल इंडस्ट्रीयल सिक्योरिटी फोर्स ने कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती निकाली है और इन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. भर्ती में 447 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा और इसमें ड्राइवर और पंप ऑपरेटर आदि पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. अगर आप भी इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं और इन पदों के लिए योग्य हैं तो आप आवेदन करने की आखिरी तारीख से पहले आवेदन कर सकते हैं.

पद का विवरण

इसमें कांस्टेबल (ड्राइवर) के लिए 344 पद और कांस्टेबल (ड्राइवर कम पंप ऑपरेटर) के लिए 103 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 5200 से 20200 रुपये पे-स्केल और ग्रेड पे 2000 रुपये दी जाएगी.

योग्यता

भर्ती में दसवीं पास और इसके समकक्ष शिक्षा प्राप्त कर चुके उम्मीदवार आवेदवन कर सकते हैं.

Advertisement

आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 27 साल होना आवश्यक है. यह उम्र 19 मार्च 2018 के आधार पर तय की जाएगी.

जॉब लोकेशन

ऑल इंडिया

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन फिजिकल स्टेंडर्ड टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, लिखित परीक्षा और मेडिकल परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.

आवेदन फीस

इन पदों के लिए जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन फीस देनी होगी और यह फीस एसबीआई चालान या ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से जमा की जा सकती है. इसमें एससी, एसटी और पूर्व कर्मचारियों को फीस नहीं देनी होगी.

कैसे करें अप्लाई

भर्ती में आधिकारिक वेबासाइट cisfrectt.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है.

आवेदन करने की आखिरी तारीख- 19-03-2018

Advertisement
Advertisement