scorecardresearch
 

कौन हैं नीली साड़ी में AK-47 चलाने वाली लेडी सिंघम? तीसरी बार में निकाला था UPSC

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव पुलिस लाइन में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस दौरान नीली साड़ी में पुलिस अधीक्षक IPS अधिकारी अंकिता शर्मा का एक वीडियो की खूब चर्चा हो रही है. इसमें वह AK-47 चलाती दिख रही हैं. इसके बाद से लोगों के मन में उनके बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ गई है. 

Advertisement
X
IPS Ankita Sharma ने तीसरी बार में पास की थी UPSC की परीक्षा.
IPS Ankita Sharma ने तीसरी बार में पास की थी UPSC की परीक्षा.

नीली साड़ी, AK-47 और पुलिस अधीक्षक IPS अधिकारी अंकिता शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दशहरे के पावन मौके पर वह छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में शस्त्र पूजन के बाद से वह फायरिंग करती दिखाई दीं. उनके इस अंदाज की खूबर चर्चा हो रही है. वीडियो वायरल होने के बाद लोग अंकिता शर्मा के बारे में जानना चाहते हैं.उनके करियर, यूपीएससी की तैयारी और पुलिस सेवा में निभाई गई जिम्मेदारियों को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है. 

कौन हैं IPS अंकिता शर्मा? 

लेकिन बता दें कि अंकिता शर्मा छत्तीसगढ़ कैडर की 2018 बैच की IPS अधिकारी हैं. उन्हें लेडी सिंघम के नाम से भी जाना जाता है. उनके कामकाज के तरीकों और सोशल मीडिया पर मौजूद स्थिति को लेकर वह आय दिन चर्चा में रहती हैं. छत्तीसगढ़ के दुर्गम इलाकों और नक्सल प्रभावित जिलों में तैनाती के दौरान उन्होंने अपराधियों और नक्सलियों के खिलाफ कई अभियान चलाए हैं. सख्ती से कार्रवाई करने और आम लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने के उनके अंदाज ने उन्हें पुलिस विभाग में ‘लेडी सिंघम’ की पहचान दिलाई.

तीसरे प्रयास में मिला मौका 

अंकिता शर्मा का जन्म 25 जून 1990 को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हुआ. संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2017 में अंकिता ने ऑल इंडिया रैंक 203 हासिल किया था. खास बात यह रही कि उन्हें मिला भी उनका होम कैडर छत्तीसगढ़. अंकिता का UPSC पास करने का ये तीसरा प्रयास था. पहले प्रयास में उन्होंने मुख्य परीक्षा तक का सफर तय किया था,लेकिन दूसरे प्रयास में वह प्रारंभिक परीक्षा भी नहीं पास कर पाई थीं. लेकिन अपने तीसरे प्रयास में उन्होंने सफलता की नई मिसाल लिखी. 

Advertisement

अंकिता को पहली पोस्टिंग छत्तीसगढ़ के भाटापारा में मिली. वह रायपुर के आजाद चौक की सीएसपी भी रहीं. मई 2022 में उन्हें खैरागढ़ का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया, जहां उन्हें खैरागढ़ की पहली महिला एसपी बनने अवसर मिला. इसके अलावा, उन्होंने नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में नक्सल विरोधी ऑपरेशन्स की कमान भी सफलतापूर्वक संभाली. फिलहाल अंकिता राजनांदगांव जिले की पुलिस कप्तान हैं.

पुरानी है शस्त्र पूजन की परंपरा?

दशहरे पर शस्त्र पूजन की परंपरा शक्ति और सुरक्षा के प्रति सम्मान को दर्शाती है. पुलिस विभाग में भी इस दिन हथियारों की पूजा कर अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद किया जाता है. दशहरे पर अंकिता शर्मा का यह वीडियो इसी परंपरा की झलक दिखाता है, जहां उनका पारंपरिक अंदाज पुलिस अधिकारी की भूमिका के साथ नजर आता है. हालांकि, उनकी पहचान सिर्फ इस वायरल वीडियो तक सीमित नहीं है. पुलिस सेवा में उनकी भूमिका और अपराध के खिलाफ की गई कार्रवाई भी उनके काम का अहम हिस्सा रही है.

नीली साड़ी और AK-47

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में शस्त्रों की पूजा करना पुरानी परंपरा है. लेकिन इन आयोजन में नीली साड़ी पहने IPS अंकिता  AK-47 चलाते नजर आ रही हैं. इस दौरान वहां पर अंकिता के साथ विभाग के कई सीनियर अधिकारी भी मौजूद थे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement