भारतीय स्टेट बैंक सहित सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 80,000 कर्मियों की भर्ती होने वाली है. दरअसल भारतीय स्टेट बैंक सहित सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में दो साल में करीब 80,000 अधिकारी और कर्मचारी रिटायर होने वाले हैं.
आधिकारिक सूत्रों की मानें तो इन बैंकों में 39,756 अधिकारी कर्मचारी चालू वित्त वर्ष में रिटायर हो रहे हैं. इनमें से 19,065 अधिकारी और 14,669 क्लर्क श्रेणी के कर्मचारी शामिल हैं. इसके अलावा 6,022 उप कर्मी भी इस साल रिटायर हो जाएंगे. अगले वित्त वर्ष में भी 39,000 रिटायर होंगे, इनमें 18,506 अधिकारी और 14,458 क्लर्क श्रेणी के होंगे.
देश में एसबीआई, आईडीबीआई बैंक और भारतीय महिला बैंक सहित कुल 22 सरकारी बैंक हैं. एसबीआई के पांच सहायक बैंक हैं. चूंकि मध्यम वर्ग के के स्तर पर बड़ी संख्या में पद खाली हो रहे हैं, ऐसे में सरकार की योजना में कुछ लचीलापन ला सकती है. वित्त मंत्रालय मध्यम स्तर पर नियुक्ति के लिए कुछ लचीलापन प्रदान करने की सोच रहा है. फिलहाल ये बैंक अनुबंध के आधार पर नियुक्ति कर सकते हैं.
पिछले हफ्ते वित्त मंत्री ने कहा था कि बैंक करना चाहते हैं लेकिन इसमें कुछ कानूनी अड़चनें हैं. उन्होंने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट का इस बारे में आदेश है जिससे सरकारी बैंकों को इन नियुक्तियों के लिए लचीलापन देने में मुश्किल है.
-इनपुट: भाषा