scorecardresearch
 

Cancel NEET 2021: तमिलनाडु स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने केंद्रीय शिक्षामंत्री से की एग्‍जाम रद्द करने की मांग

NTA NEET 2021: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की और सुब्रमण्यम को सूचित किया कि चार शहरों - चेंगलपेट, विरुधुनगर, डिंडीगुल और तिरुपुर को तमिलनाडु के उन शहरों की सूची में जोड़ा गया है जहां NEET परीक्षा आयोजित की जाएगी.

Advertisement
X
NTA NEET 2021:
NTA NEET 2021:
स्टोरी हाइलाइट्स
  • एग्‍जाम 12 सितंबर को आयोजित किया जाएगा
  • इस वर्ष एग्‍जाम सेंटर्स की गिनती बढ़ाई गई है

NTA NEET 2021: तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम सुब्रमण्यम ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर NEET एग्‍जाम को रद्द करने की मांग की है. उन्‍होंने Covid-19 के खतरों का हवाला देते हुए शिक्षामंत्री ने परीक्षा रद्द करने का अनुरोध किया है. उन्‍होंने केंद्रीय शिक्षामंत्री से मेडिकल प्रवेश परीक्षा को पूरे देश में उसी प्रकार रद्द करने को कहा है, जैसे महामारी के चलते छात्रों की भलाई और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा रद्द की गई हैं.

सुब्रमण्यम ने केंद्र से राज्यों को MBBS, BDS और AYUSH सहित सभी प्रोफेशनल कोर्सेज़ की सीटों को केवल 12वीं के नंबरों के आधार पर भरने की अनुमति देने का भी आग्रह किया है.

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की और सुब्रमण्यम को सूचित किया कि चार शहरों - चेंगलपेट, विरुधुनगर, डिंडीगुल और तिरुपुर को तमिलनाडु के उन शहरों की सूची में जोड़ा गया है जहां NEET परीक्षा आयोजित की जाएगी.

पिछले वर्ष एग्‍जाम सेंटर्स की गिनती 14 थी जो इस वर्ष 18 हो गई है. शिक्षामंत्री प्रधान ने कहा है कि परीक्षा केंद्रों की संख्या और बढ़ाई जाएगी. मद्रास उच्च न्यायालय द्वारा तमिलनाडु में NEET के प्रभाव के बारे में अपनी रिपोर्ट CM एमके स्टालिन को सौंपे जाने के एक दिन बाद दोनों मंत्रियों के बीच बैठक हुई. NEET 2021 परीक्षा 12  सितंबर को आयोजित की जानी है.

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement