दिल्ली विश्वविद्यालय ने दो महिला कॉलेजों में खाली सीटें भरने के लिए 12वीं बोर्ड के अंकों से ऑफलाइन दाखिले की अनुमति दी है. फैसले के बाद CUET आधारित प्रवेश प्रणाली, ऑफ-कैंपस कॉलेजों की चुनौतियों और संभावित हाइब्रिड एडमिशन मॉडल पर नई चर्चा शुरू हो गई है. वीडियो में जानें कॉलेजों का नाम.
शिक्षाविदों और मीडिया एनालिसिस का साफ मानना है कि भारत जैसी विविधता वाले देश में एक ही कसौटी पर हर कॉलेज और हर छात्र को नहीं कसा जा सकता. यहां आउटर और ऑफ-कैंपस कॉलेजों की अस्तित्व रक्षा के लिए आने वाले दिनों में CUET स्कोर के साथ-साथ 12वीं के बोर्ड अंकों के लिए भी एक निश्चित कोटा तय करना ही पड़ेगा.
गुजरात में मौजूद मेडिकल और डेंटल कॉलेज में प्रवेश के लिए एडमिशन कमेटी फॉर प्रोफेशनल यूजी-पीजी मेडिकल कोर्सेज द्वारा प्रवेश प्रक्रिया का ऐलान कर दिया गया है जिसके तहत राज्य की 41 मेडिकल कॉलेज की 7500 और 13 डेंटल कॉलेज की 1255 सीट पर छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा. छात्रों को प्रवेश के लिए प्रवेश समिति की वेबसाइट से ऑनलाइन पीन खरीदकर 12 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करना होगा.
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने ग्रेजुएशन लेवल पर प्रवेश के लिए CSAS की दूसरी सीट आवंटन लिस्ट जारी कर दी है. इसमें करीब 24,814 छात्रों को नई सीटें मिलीं है और करीब 30, 682 अभ्यर्थियों को अपग्रेड किया गया है.
दिल्ली यूनिवर्सिटी के अंडरग्रेजुएट एडमिशन में इस साल आवेदकों की कॉलेज प्राथमिकताओं में एक उल्लेखनीय बदलाव आया है. यह बदलाव कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के तहत छात्रों की बदलती रणनीति को दर्शाता है. इस फेरबदल ने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC), सेंट स्टीफेंस कॉलेज और मिरांडा हाउस जैसे पारंपरिक पसंदीदा कॉलेजों को टॉप-5 प्रेफरेंस लिस्ट से बाहर कर दिया है.
गूगल, माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी टेक कंपनियां संस्कृत जानने वाले भाषा अभियंताओं को अच्छी सैलरी पर नियुक्त कर रही हैं. देश के शीर्ष केंद्रीय विश्वविद्यालयों में संस्कृत के विभिन्न कोर्सेज उपलब्ध हैं, जो छात्रों को आधुनिक तकनीक और प्रशासनिक सेवाओं में करियर बनाने में मदद करते हैं.
सरकार अब मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं (NEET और JEE) का एकतरफा दबाव कम करने की तैयारी में है. सोर्सेज के मुताबिक अब एडमिशन और मेरिट में बोर्ड परीक्षा के नंबरों को 50 फीसदी तक वेटेज देने पर विचार किया जा रहा है. शिक्षा मंत्रालय की 9 सदस्यीय कमेटी जल्द सौंप सकती है अंतिम रिपोर्ट.
दिल्ली विश्वविद्यालय ने 2026-2027 के लिए एडमिशन के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस साल दाखिला कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS UG) के जरिए होगा जिसके जरिए छात्र दो फेज में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. लेकिन छात्रों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर इन दो फेजों में क्या-क्या होगा?
CUET परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है. अब छात्र एडमिशन लेने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं. लेकिन इस बीच कई छात्रों के बीच सवाल उठ रहा है कि क्या बिना CUET पास किए DU में एडमिशन ले सकते हैं. क्या कोई और ऑप्शन है जिससे बिना एंट्रेंस टेस्ट दिया बिना एडमिशन हो सकता है? तो चलिए जानते हैं.
CUET UG 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है और साथ ही CUET को अपनी टॉपर देविना गहलोत मिल गई है. देविना ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर बड़ी सफलता अपने नाम की है. अब उनकी नजर दिल्ली के सबसे प्रतिष्ठित कॉलेजों में गिने जाने वाले सेंट स्टीफंस कॉलेज पर है. देशभर से हर साल लाखों छात्र इस कॉलेज में एडमिशन लेने का सपना देखते हैं. ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर क्यों सेंट स्टीफंस कॉलेज इतना खास है, यहां एडमिशन लेना इतना मुश्किल क्यों है और यहां पर फीस कितनी लगती है?
IIR रुड़की ने कहा कि यह क्राइटेरिया पिछले साल दिसंबर में ही जारी कर दिया गया था, इसलिए ऐन वक्त पर 'गोलपोस्ट' बदलना संभव नहीं है. संस्थान के मुताबिक, पिछले साल भी कई छात्रों ने अच्छी रैंक होने के बावजूद 12वीं के प्रतिशत कम होने के कारण अपनी सीटें गंवाई थीं. हालांकि, IIT रुड़की ने छात्रों को थोड़ी उम्मीद जरूर दी है. संस्थान ने कहा कि वे CBSE के मार्किंग विवाद से पैदा हुए हालातों से वाकिफ हैं और इस मामले को लेकर सीबीएसई के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं.
CBSE 12वीं की कॉपियों को लेकर अभी तक को साफ जवाब सामने नहीं आया है. उधर कल यानी 2 जून से JoSAA की काउंसलिंग शुरू होने वाली है. लेकिन छात्रों के दिमाग में चल रही खींचा-तानी बंद होने का नाम नहीं ले रही है. हालांकि, IIT ने ये साफ कर दिया है कि जेईई एडवांस्ड पास किए उम्मीदवार JoSAA काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं लेकिन दूसरी तरफ अभी री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन प्रोसेस अभी शुरू भी नहीं हो पाया है.
जेएनयू ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीजी और एडवांस डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है. योग्य अभ्यर्थी 25 मई से 15 जून 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. केवल वे छात्र रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे जिन्होंने CUET PG फॉर्म में JNU को प्राथमिकता दी है दाखिले की महत्वपूर्ण तिथियां और दस्तावेज सत्यापन की जानकारी भी जारी की गई है.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से NEET UG 2026 उम्मीदवारों को साफ किया गया है कि उनकी फीस वापस की जाएगी जिसके लिए आज से इसकी प्रोसेस शुरू हो गई है. इस दौरान करीब 22 लाख छात्रों की फीस रिफंड की जाएगी. इसके लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. एजेंसी ने इसका नियम और तरीका दोनों बता दिया है.
भारतीय पत्रकारिता संस्थान में उठा हिंदी-उर्दू विवाद दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गया है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन के उर्दू पत्रकारिता कोर्स में दाखिले के लिए ली जाने वाली परीक्षा को लिपि को लेकर ये विवाद सामने आ रहा है. कोर्ट ने संस्थान को नोटिस भेजकर हफ्ते भर में जवाब मांगा है.
NEET-UG 2026 परीक्षा का पेपर रद्द होने के बाद से ये मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन इस मामले में गिरफ्तारी हो रही है. लेकिन इस बीच एक और मामले ने तूल पकड़ लिया है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे हाई-प्रोफाइल रैकेट का पर्दाफाश किया है जो मेडिकल उम्मीदवारों और उनके अभिभावकों को MBBS में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी कर रहा था.
NEET UG 2026 पेपर लीक के बीच हो रहे विवादों ने एक और सवाल खड़ा कर दिया है. लोग सवाल कर रहे हैं कि भारत का कौन सा ऐसा राज्य है, जहां MBBS की सीटें सबसे ज्यादा हैं. मेडिकल सीटों और कॉलेजों की बढ़ती संख्या ने इसे मेडिकल एजुकेशन का बड़ा हब बना दिया है.
जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा में हिस्सा लेने वाले छात्रों को सबसे पहले एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करना होगा जो आज जारी कर दी जाएगी. रजिस्टर्ड उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.nic.in पर लॉगिन कर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे. परीक्षा 17 मई को दो पालियों में आयोजित होगी.
हर साल लाखों छात्र आईआईटी का सपना देखते हैं, लेकिन क्या 99 परसेंटाइल भी सफलता की गारंटी है? 26 छात्रों का परफेक्ट 100 परसेंटाइल, 30 हजार से ज्यादा टॉपर और 25 लाख तक पहुंच चुका कोचिंग का भारी-भरकम खर्च! क्या देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग परीक्षा अब महज एक 'महंगी लॉटरी' बनकर रह गई है? समझिए पूरा गणित.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को फोटो मिसमैच की समस्या सुधारने के लिए अंतिम मौका दिया है. जिन छात्रों की लाइव फोटो उनके आधिकारिक पहचान पत्रों से मेल नहीं खा रही है, उन्हें 7 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक एक अटेस्टेड सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा. परीक्षा के दिन इस सर्टिफिकेट की प्रिंटेड कॉपी भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा.
Cricket Match Drone Operator बनकर कैसे कमाएं मोटा पैसा? जानें DGCA लाइसेंस, ड्रोन ट्रेनिंग, मैच में एंट्री और विदेश travel का मौका. Career in Drone ऑपरेशन की पूरी जानकारी.