scorecardresearch
 

रिटायरमेंट से पहले एयरफोर्स चीफ एपी सिंह ने तेजस फाइटर जेट को उड़ाया

भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने रिटायरमेंट से पहले स्वदेशी तेजस फाइटर में सोलो सॉर्टी भरी. 31 अक्टूबर को रिटायर होने वाले चीफ का यह कदम स्वदेशी विमान पर विश्वास दर्शाता है.

Advertisement
X
वायु सेना प्रमुख एपी सिंह तेजस फाइटर जेट उड़ाने जाते हुए. (File Photo: ITG)
वायु सेना प्रमुख एपी सिंह तेजस फाइटर जेट उड़ाने जाते हुए. (File Photo: ITG)

भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने अपनी रिटायर से पहले स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में सोलो सॉर्टी भरी है. यानी उसे अकेले उड़ाया. वे 31 अक्टूबर 2026 को पद से रिटायर हो रहे हैं. यह उड़ान जोधपुर एयरबेस से बहुराष्ट्रीय अभ्यास तरंग शक्ति के दौरान संपन्न हुई. यह कदम न केवल व्यक्तिगत बल्कि पूरे वायु सेना और देश के लिए महत्वपूर्ण है. 

एपी सिंह ने तेजस MK-1 में यह सॉर्टी ली. तेजस भारत का खुद का विकसित किया गया लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है. वायु सेना प्रमुख का खुद उड़ान भरना स्वदेशी तकनीक पर गहरे विश्वास को दिखाता है. इससे वायुसेना के जवानों और देशवासियों में आत्मविश्वास बढ़ता है कि भारतीय विमान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्षम है.

यह भी पढ़ें: भारतीय युद्धपोत पहुंचा रूस, दोनों देशों की नौसेना मिलकर करेगी समंदर में युद्धाभ्यास

 IAF CHIEF AP SINGH TAKES SORTIE IN TEJAS

एयर चीफ मार्शल सिंह लंबे समय से वायु सेना की सेवा कर रहे हैं. उनकी यह अंतिम उड़ान करियर का यादगार क्षण बन गई. तरंग शक्ति अभ्यास में कई देशों के विमान शामिल हैं. इस दौरान तेजस का प्रदर्शन स्वदेशी क्षमताओं को दुनिया के सामने रखता है. सिंह ने पहले भी तेजस की डिलीवरी में देरी पर चिंता जताई थी, लेकिन खुद उड़ान भरकर इसके महत्व को रेखांकित किया.

Advertisement

यह घटना वायुसेना के आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में सकारात्मक संकेत है. तेजस MK-1A जैसे नए वर्जन जल्द शामिल होंगे. प्रमुख का यह कदम आने वाले अधिकारियों को प्रेरणा देगा कि स्वदेशी प्लेटफॉर्म पर भरोसा रखना जरूरी है.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement