एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह (Air Chief Marshal AP Singh) भारतीय वायुसेना के 28वें प्रमुख हैं, जिन्होंने 30 सितंबर 2024 को एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी के रिटायरमेंट के बाद यह पदभार संभाला. उनका सैन्य करियर 38 वर्षों से अधिक का है, जिसमें उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं.
अमर प्रीत सिंह का कमीशन 21 दिसंबर 1984 को डुंडीगल स्थित एयर फोर्स अकादमी से फाइटर स्ट्रीम में हुआ था. वे एक योग्य फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर और एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट हैं, जिनके पास 5,000 से अधिक घंटों का ऑपरेशनल उड़ान अनुभव है. उन्होंने मिग-27, मिग-29, तेजस जैसे विभिन्न फाइटर और ट्रेनर विमानों पर उड़ान भरी है.
उन्होंने मिग-29 अपग्रेड प्रोजेक्ट के लिए मास्को में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट टीम का नेतृत्व किया और स्वदेशी तेजस विमान के परीक्षण उड़ानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
एयर वाइस मार्शल के रूप में, वे नेशनल फ्लाइट टेस्ट सेंटर, एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रहे और गांधीनगर स्थित 2 एयर डिफेंस कंट्रोल सेंटर के एयर ऑफिसर कमांडिंग भी रहे.
एयर मार्शल बनने के बाद, उन्होंने शिलांग स्थित ईस्टर्न एयर कमांड के सीनियर एयर स्टाफ ऑफिसर और फिर 1 जुलाई 2022 को सेंट्रल एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पद संभाला.
1 फरवरी 2023 को, वे भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख (Vice Chief of the Air Staff) बने और सितंबर 2024 में आयोजित बहुराष्ट्रीय एयर एक्सरसाइज 'तरंग शक्ति' का नेतृत्व किया, जिसमें उन्होंने तेजस विमान में थलसेना और नौसेना के उप प्रमुखों के साथ उड़ान भरी.
एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने IAF के 29वें प्रमुख के रूप में पदभार संभाला. उन्होंने VAYU विजन रखा जिसमें युद्ध तैयारी, आत्मनिर्भरता, इनोवेशन और तीनों सेनाओं के साथ एकजुटता को प्राथमिकता दी गई है.
भारतीय वायु सेना से रिटायर हो रहे एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने नेशनल वॉर मेमोरियल पर विजिटर्स बुक में भावुक संदेश लिखा. उन्होंने शहीदों को नमन किया. उनकी कुर्बानी को देश की आजादी व सुरक्षा का आधार बताया.
एयर चीफ मार्शल एपी सिंह का कार्यकाल ऑपरेशन सिंदूर, तेजस विवाद और स्क्वॉड्रन कमी की चेतावनी से याद रखा जाएगा. उन्होंने तेज खरीद, स्वदेशी क्षमता और जॉइंटनेस पर जोर दिया. 31 अक्टूबर को रिटायर होंगे.
हवाई जंग में सिर्फ लड़ाकू विमानों की गिनती काम नहीं आती. वे कहां से उड़ान भरते हैं और कितने हथियार ले जा सकते हैं, यह भी मायने रखता है. तिब्बत के ऊंचे एयरबेस चीन के लिए चुनौती क्यों बन सकते हैं?
वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने 20 अक्टूबर को HJT-16 किरण मार्क-1 में अपनी अंतिम उड़ान भरी. उन्होंने अपने पहले प्रशिक्षक विंग कमांडर वीएस कोचर (रिटायर्ड) के साथ 55 मिनट की सॉर्टी पूरी की, जो उनके उड़ान सफर का यादगार समापन बनी.
अमेरिका ने जैसे तरंग शक्ति में F-35 का कॉकपिट नहीं दिखाने दिया, वैसे ही 2008 में भारत ने रेड फ्लैग में Su-30 MKI के सीक्रेट N011M बार्स रडार की सुरक्षा के लिए अमेरिका को सीमित पहुंच दी. दोनों देश संवेदनशील तकनीक बचाते हैं.
भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस से अपनी आखिरी फाइटर उड़ान भरी, जो बहुराष्ट्रीय हवाई युद्धाभ्यास 'तरंग शक्ति-2026' के दौरान हुई.
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित 31 अक्टूबर 2026 से भारतीय वायु सेना के 29वें प्रमुख बनेंगे. वर्तमान चीफ अमर प्रीत सिंह रिटायर हो रहे हैं. 3500 घंटे उड़ान अनुभव वाले अनुभवी अधिकारी को कई मेडल मिले हैं.
भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने रिटायरमेंट से पहले स्वदेशी तेजस फाइटर में सोलो सॉर्टी भरी. 31 अक्टूबर को रिटायर होने वाले चीफ का यह कदम स्वदेशी विमान पर विश्वास दर्शाता है.
भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने जोधपुर में बहुराष्ट्रीय युद्धाभ्यास 'तरंग शक्ति-2026' के समापन समारोह में अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान को लेकर तंज कसा और कहा कि अमेरिका भारतीय अधिकारियों को विमान के पास भी नहीं जाने देता.
वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने कहा कि स्क्वॉड्रन ताकत गिरने से रोकने के लिए हर साल 36-40 लड़ाकू विमान शामिल करने होंगे. देरी क्षमता को नुकसान पहुंचाती है. पाक-चीन सहयोग चिंता का विषय है.
वायु सेना प्रमुख एपी सिंह ने सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वायु शक्ति किसी भी देश की ताकत का आधार है. ऑपरेशन सिंदूर में सफलता, आत्मनिर्भरता और एआई पर जोर दिया. वे इस महीने रिटायर हो रहे हैं.
भारतीय वायु सेना इस वर्ष अपना 94वां स्थापना दिवस विशेष रूप से मना रही है, जिसमें पहली बार वाराणसी के नमो घाट पर हवाई करतब दिखाए जाएंगे. मुख्य परेड 8 अक्टूबर को हिंडन में आयोजित होगी.
HAL बेंगलुरु में 18 सितंबर को भारतीय वायु सेना को LCA तेजस ट्रेनर और HTT-40 बेसिक ट्रेनर सौंपेगा. साथ ही पवन हंस को ध्रुव एनजी हेलिकॉप्टर दिए जाएंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहेंगे.
22 जुलाई 2026 को भारतीय नौसेना में स्वदेशी माहे क्लास युद्धपोत INS Malvan को शामिल किया गया. यह एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शिप है जो समुद्र में दुश्मन पनडुब्बियों का पता लगाकर उन्हें नष्ट करता है.
भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह की फ्रांस यात्रा ने 114 राफेल विमानों की मेगा डील को नई गति दी है. दसॉल्ट, साफरान, एमबीडीए और थेल्स जैसी कंपनियों के साथ चर्चा से रक्षा औद्योगिक साझेदारी मजबूत हुई.
भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने कहा कि ड्रोन जंद को पूरी तरह बदल चुके हैं. उन्होंने काउंटर यूएएस सिस्टम, मैन्ड-अनमैन्ड टीमिंग और रोबोटिक युद्ध की तैयारी पर जोर दिया.
मई 2026 में IAF और HAL के बीच महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है. नए HAL CMD रवि कोटा इस बैठक की अगुवाई करेंगे. IAF पहले पांच विमानों की पूरी जांच करेगा. मिसाइल फायरिंग, रडार-EW इंटीग्रेशन और वेपन्स सिस्टम पर कोई समझौता नहीं होगा. प्रोजेक्ट दो साल से देरी से चल रहा है.
ईरान में जारी जंग के बीच अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में भारत को लेकर सक्रियता अचानक बढ़ गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत में राजदूत सर्जियो गोर को डिनर पर बुलाया है.
भारतीय वायुसेना अप्रैल में तेजस Mk1A के ट्रायल्स शुरू करेगी. HAL ने 18 Mk1A विमान तैयार कर लिए हैं. IAF मिसाइल फायरिंग, रडार-EW इंटीग्रेशन और हथियार प्रणाली की पूरी जांच के बाद ही इन विमानों को शामिल करेगा.
भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने पश्चिमी वायु कमांड के फॉरवर्ड एयरबेस से मिग-29 फाइटर में सॉर्टी भरी. उन्होंने बेस की ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लिया. जवानों से बात की और क्षेत्रीय सुरक्षा की समीक्षा की. यह उड़ान वायुसेना की उच्च तैयारियों और नेतृत्व की सक्रियता को दर्शाती है.