'तेजस' एक हिंदी एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें कंगना रनौत (Kangana Ranaut) मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म के लेखक और निर्देशक सर्वेश मेवाड़ा हैं और रोनी स्क्रूवाला इसके निर्मिता हैं. यह फिल्म 27 अक्टूबर 2023 को रिलीज हुई थी. भारतीय वायुसेना के पायलट तेजस गिल बंधकों को आतंकियों से छुड़ाने के मिशन पर आधारित है. फिल्म का संगीत शाश्वत सचदेव ने तैयार किया है और गाने के बोल कुमार, फोक-लोर और शाश्वत सचदेव ने लिखे हैं (Movie Tejas).
एयर चीफ मार्शल एपी सिंह का कार्यकाल ऑपरेशन सिंदूर, तेजस विवाद और स्क्वॉड्रन कमी की चेतावनी से याद रखा जाएगा. उन्होंने तेज खरीद, स्वदेशी क्षमता और जॉइंटनेस पर जोर दिया. 31 अक्टूबर को रिटायर होंगे.
चीन का J-20 विशाल स्टेल्थ फाइटर करीब 2000 किमी रेंज और भारी हथियार क्षमता के साथ भारत-ताइवान के लिए चुनौती बन रहा है. चीन J-36 जैसी छठी पीढ़ी वाले फाइटर Jट पर काम कर रहा है.
वाराणसी के नमो घाट पर 22, 24 और 25 अक्टूबर को आईएएफ का ‘विंग्स ओवर गैंजेस’ एरियल डिस्प्ले. पहली बार छह लड़ाकू विमान एक साथ एरोहेड फॉर्मेशन में. प्रचंड प्रदर्शन में ऑपरेशन सिंदूर के आयुध भी होंगे.
भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने रिटायरमेंट से पहले स्वदेशी तेजस फाइटर में सोलो सॉर्टी भरी. 31 अक्टूबर को रिटायर होने वाले चीफ का यह कदम स्वदेशी विमान पर विश्वास दर्शाता है.
जीई ने सितंबर में चार और इंजन भेजे, कुल 14 हो गए. HAL के 27 एयरफ्रेम तैयार. वायु सेना तेजस MK1A जल्द शामिल करने पर जोर दे रही है. स्क्वॉड्रन कमी और पुराने विमानों की जगह भरने की जरूरत बढ़ी है.
तेजस Mk-1A कार्यक्रम में इंजन सप्लाई की रुकावट कम होने लगी है. साल के अंत तक 12 और GE इंजन आने की उम्मीद. HAL के पास 27 एयरफ्रेम तैयार, एक स्कॉड्रन इंडक्शन का लक्ष्य 2026 तक.
वायु सेना उप प्रमुख ने कहा कि LCA तेजस मार्क 1ए को लेकर इंजन की कमी दूर हो गई. परीक्षण जारी हैं. एक-दो महीने में बाकी मुद्दे सुलझने के बाद जेट के IAF में शामिल होने का रास्ता साफ होगा.
युद्धाभ्यास तरंग शक्ति 2026 जोधपुर में 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक होगा. अमेरिका के F35 फाइटर जेट पहली बार शामिल होंगे. करीब 40 देशों की भागीदारी से मल्टीनेशनल वायु अभ्यास मजबूत होगा.
HAL बेंगलुरु में 18 सितंबर को भारतीय वायु सेना को LCA तेजस ट्रेनर और HTT-40 बेसिक ट्रेनर सौंपेगा. साथ ही पवन हंस को ध्रुव एनजी हेलिकॉप्टर दिए जाएंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहेंगे.
ब्रिक्स समिट के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन भारत दौरे पर हैं. मोदी-पुतिन मुलाकात में S-400 की बची डिलीवरी, अतिरिक्त बैटरियां, ब्रह्मोस-एनजी अपग्रेड, Su-30MKI का सुपर सुखोई अपग्रेड और Su-57E पर चर्चा संभव है.
ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. 11 से 13 सितंबर के बीच दिल्ली डिवीजन से गुजरने वाली करीब 120 ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है. कई ट्रेनें कैंसिल रहेंगी, जबकि कुछ डायवर्ट, रीशेड्यूल या रेगुलेट की गई हैं.
तेजस Mk1A प्रोजेक्ट को एक और झटका लगा है. HAL को मिले छठे GE F404-IN20 इंजन में तकनीकी खराबी मिली है. रक्षा मंत्रालय ने डिलीवरी में देरी पर HAL पर जुर्माना लगाने के संकेत दिए हैं, जबकि वायुसेना को इन विमानों का इंतजार है.
तेजस Mk1A फाइटर जेट प्रोग्राम से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है. HAL ने हैदराबाद की एक सप्लायर कंपनी पर 199 फर्जी टेस्ट रिपोर्ट जमा करने का आरोप लगाया है. जांच में दस्तावेजों को संदिग्ध पाए जाने के बाद HAL ने कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज कराते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
एक साल में भारतीय सेना को प्रचंड हेलिकॉप्टर और ATAGS तोपें, वायुसेना को S-400 और तेजस Mk-1A, जबकि नौसेना को INS अरिदमन पनडुब्बी और युद्धपोत मिले. ड्रोन से निपटने के लिए VSHORAD और स्वदेशी काउंटर-ड्रोन सिस्टम तैनात किए गए.
ऑपरेशन सिंदूर के एक साल बाद भारत अब पाकिस्तान पर फिर एयर स्ट्राइक कर सकता है. अगर जरुरत पड़ी तो. नए तेजस जेट, प्रचंड हेलिकॉप्टर और एडवांस युद्धपोतों के साथ हमारी सेनाएं पहले से कहीं अधिक घातक हो चुकी हैं.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने स्वदेशी तकनीक से जमीन, आकाश और जल में सुरक्षा अभेद्य की है. तेजस, प्रचंड और आत्मनिर्भर उत्पादन के दम पर भारत अब बाहरी निर्भरता छोड़कर भविष्य की हर सैन्य चुनौती के लिए तैयार हो रहा है.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने एक साल में 15–20 नए वेपन सिस्टम शामिल किए और 8–10 मौजूदा प्लेटफॉर्म को अपग्रेड किया. तेजस, अपाचे, S-400 और ड्रोन जैसे सिस्टम से सेना की ताकत, एयर डिफेंस और स्ट्राइक क्षमता में बड़ा इजाफा हुआ है.
18 तेजस Mk1A फाइटर जेट तैयार हैं, लेकिन भारतीय वायुसेना (IAF) की सख्त जांच के बाद ही इन्हें शामिल किया जाएगा. मिसाइल फायरिंग, रडार इंटीग्रेशन और वेपन कंट्रोल सिस्टम की जांच अहम होगी. GE इंजन की सप्लाई में देरी के कारण डिलीवरी भी प्रभावित हुई है.
HAL ने तेजस विमान के कथित क्रैश की खबरों को पूरी तरह खारिज करते हुए बताया कि यह केवल जमीन पर हुई एक मामूली तकनीकी घटना थी. वायुसेना के साथ मिलकर घटना की जांच जारी है. Mk1A विमान के तीन प्रमुख परीक्षण सफल होने के बाद ही इसे सेवा में शामिल किया जाएगा.
भारतीय वायुसेना इस साल अप्रैल में स्वदेशी तेजस Mk1A विमान का गहन तकनीकी आकलन करेगी. वायुसेना विमानों की कोर कॉम्बैट कैपिबिलिटी पर कोई समझौता नहीं करना चाहती. आकलन के बाद एक्सेप्टेंस ट्रायल शुरू होंगे, जिसके सफल होने पर विमान को फ्रंटलाइन स्क्वाड्रन में शामिल किया जाएगा.
HAL ने 5 तेजस Mk1A लड़ाकू विमान तैयार कर लिए हैं, जो इस साल भारतीय वायु सेना को डिलीवर हो सकते हैं. इंजन सप्लाई की समस्या अभी खत्म नहीं हुई है. वायु सेना स्क्वाड्रन की कमी से जूझ रही है. तेजस Mk1A में AESA रडार जैसे आधुनिक फीचर्स हैं. यह स्वदेशी रक्षा उत्पादन के लिए बड़ा कदम है.