scorecardresearch
 

चीन का 'मच्छर ड्रोन': जासूसी और निगरानी का नया खतरा?

चीन की मिलिट्री यूनिवर्सिटी ने 0.3 ग्राम का मच्छर जैसा ड्रोन बनाया है. यह बिना रडार की पकड़ में आए इमारतों में घुसकर जासूसी कर सकता है. लोग इसकी वजह से प्राइवेसी और निगरानी को लेकर चिंतित हैं.

Advertisement
X
ये है चीन का नया मच्छर ड्रोन, जिसे लेकर दुनिया भर में डर का माहौल है. (Photo:X/@MeghUpdates)
ये है चीन का नया मच्छर ड्रोन, जिसे लेकर दुनिया भर में डर का माहौल है. (Photo:X/@MeghUpdates)

तकनीकी दुनिया में जहां एक तरफ छोटे उपकरणों को बनाने की होड़ मची है, वहीं चीन ने एक ऐसा ड्रोन तैयार किया है जिसने पूरी दुनिया में प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है. चीन की नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ डिफेंस टेक्नोलॉजी (NUDT) ने एक ऐसा माइक्रो-ड्रोन विकसित किया है, जिसका आकार और वजन बिल्कुल एक मामूली मच्छर जैसा है.

कैसा है इस ड्रोन का डिजाइन?

यह कोई आम ड्रोन नहीं है. इस प्रोटोटाइप का वजन महज 0.3 ग्राम है. इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह पहली नजर में कोई गैजेट नहीं, बल्कि एक कीड़ा या पत्ती जैसा लगे...

यह भी पढ़ें: इंडोनेशिया में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, पालू में मची अफरा-तफरी, इमारतें क्षतिग्रस्त

  • पंख: इसके पंख पेड़ की पत्तियों के आकार के हैं, जो इसे उड़ते समय प्राकृतिक रूप देने में मदद करते हैं.
  • बनावट: इसका शरीर बेहद पतला और हल्का है.
  • सेंसर: इस छोटे से शरीर के भीतर बेहद आधुनिक और सूक्ष्म सेंसर लगाए गए हैं, जो गुप्त रूप से तस्वीरें लेने, आवाज रिकॉर्ड करने और डेटा जुटाने में सक्षम हैं.

रडार की नजरों से दूर, जासूसी में माहिर

इस ड्रोन की सबसे बड़ी और खतरनाक खासियत यह है कि यह रडार की पकड़ में नहीं आता. अपने बेहद छोटे आकार और खास मटेरियल के कारण, मिलिट्री ग्रेड के रडार भी इसे नहीं पहचान पाते. यह आसानी से किसी भी घर, सरकारी दफ्तर या संवेदनशील इमारत की खिड़की या छेद से अंदर घुस सकता है और किसी को भनक तक नहीं लगेगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 1000 साल से कैलिफोर्निया के नीचे जमा हो रहा प्रेशर, आएगा 'महा-भूकंप', बर्बाद हो जाएगा लॉस एंजेलिस

तकनीकी कमियां भी हैं सामने

भले ही यह तकनीक देखने में किसी साइंस-फिक्शन फिल्म जैसी लगती हो, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि अभी इसके इस्तेमाल में कई बड़ी चुनौतियां हैं...

  • शॉर्ट बैटरी लाइफ: इतने छोटे आकार के कारण इसमें बड़ी बैटरी नहीं लगाई जा सकती, इसलिए यह बहुत कम समय तक ही उड़ सकता है.
  • हवा का खतरा: वजन केवल 0.3 ग्राम होने के कारण, तेज हवा का एक झोंका भी इसे उड़ाकर ले जा सकता है या इसके रास्ते से भटका सकता है.

Mosquito-sized drone

दुनिया भर में डर और सोशल मीडिया पर मीम्स

इस खबर के सामने आते ही लोगों में अपनी प्राइवेसी को लेकर डर पैदा हो गया है. लोगों का मानना है कि भविष्य में कोई भी जगह सुरक्षित नहीं रहेगी.

वहीं दूसरी तरफ, सोशल मीडिया पर इसे लेकर मजेदार प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं. कुछ लोग मजाक में कह रहे हैं कि अब कंप्यूटर के 'बग' सचमुच के कीड़े बनकर उड़ने लगे हैं. कुछ यूजर्स ने तो इससे निपटने के लिए घरों में इस्तेमाल होने वाले 'मच्छर मारने वाले रैकेट' या 'बग जैपर' इस्तेमाल करने की सलाह तक दे डाली है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement