scorecardresearch
 

तैमूर नगर हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने ही की थी कैब ड्राइवर की हत्या

दिल्‍ली के तैमूर नगर हत्याकांड के मुख्य आरोपी के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है. दरअसल, इस आरोपी ने ही बीते दिनों कोटला में कैब ड्राइवर की हत्‍या की थी.

Advertisement
X
कैब ड्राइवर की फाइल फोटो (क्रेडिट - चिराग गोठी )
कैब ड्राइवर की फाइल फोटो (क्रेडिट - चिराग गोठी )

दिल्ली के कोटला मुबारकपुर में बीते 8 सितंबर की रात रोड रेज में एक कैब ड्राइवर की हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने इस केस को सुलझा लिया है. पुलिस के मुताबिक तैमूर नगर हत्याकांड का मुख्य आरोपी आकाश ही इस केस का भी मुख्य आरोपी है. 

आकाश ने साइड देने को लेकर हुई कहासुनी पर ड्राइवर उमेश को गोली मार दी थी. आकाश से पूछताछ के बाद एक और शख्स को गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही हत्या में इस्तेमाल होने वाला पिस्टल और कार भी बरामद हो गई है.  

दरअसल, और उसके दो साथियों को साउथ दिल्ली पुलिस ने महरौली में एक लूट के मामले में गिरफ्तार किया था, उसी वक्‍त तैमूर नगर सनसनीखेज मर्डर का खुलासा हुआ. तभी से आकाश पुलिस कस्टडी में है. पूछताछ के दौरान आकाश ने कबूल किया है कि कोटला मुबारक पुर में उसने ही ड्राइवर को गोली मारी थी.

Advertisement

बता दें कि हाल ही में दिल्ली के इलाके में रूपेश नाम के शख्स को गोली मार दी गई थी. पुलिस पूछताछ में पता चला कि आकाश और अजय राठी ने पहले दिल्ली के जंगपुरा से होन्डा सिटी कार चोरी की थी और तैमूर नगर की वारदात को अंजाम दिया. ये बदमाश दिल्ली में 2 और लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर कार छोड़कर ये बदमाश फरार हो गए थे.

पूछताछ में आकाश ने बताया कि तैमूर नगर इलाके में ड्रग्स लेने गया था और वहां ड्रग्स बेचने वाली एक महिला से उसका झगड़ा हुआ. इसके बाद आकाश और उसका एक साथी गोलियां चलाते हुए वहां से निकले. इसी दौरान रूपेश ने उन्हें टोका तो आकाश ने उसपर गोली चला दी.

Advertisement
Advertisement