scorecardresearch
 

आजम खान को मिली जान से मारने की धमकी, बेटे ने पुलिस में दी शिकायत

उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को जान से मारने की धमकी मिली है. इस संबंध में उनके बेटे और स्वार से विधायक अब्दुल्लाह आजम खान ने पुलिस को तहरीर दी है.

Advertisement
X
पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है
पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है

उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को जान से मारने की धमकी मिली है. इस संबंध में उनके बेटे और स्वार से विधायक अब्दुल्लाह आजम खान ने पुलिस को तहरीर दी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

अपने विवादित बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में रहने वाले सपा नेता आजम खान के पुत्र की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. सपा विधायक अब्दुल्ला आजम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गुरुवार रात से शुक्रवार दोपहर तक उनके मोबाइल फोन पर अलग-अलग इंटरनेशनल नंबरों से कई बार भरी कॉल आई हैं.

विधायक का आरोप है कि उनके परिवार को पहले भी धमकी दी गई थी, लेकिन पुलिस ने अभी तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं की. अगर इस बार उनकी शिकायत गंभीरता से नहीं ली गई तो वह विधानसभा अध्यक्ष से मामले की शिकायत करेंगे.

Advertisement

पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा के मुताबिक विधायक अब्दुल्ला आजम और उनके पिता आजम खान को इंटरनेशनल कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी की मिली है. इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement
Advertisement