scorecardresearch
 

राजस्थानः मुख्य सचिव ओम प्रकाश मीणा बोले- नहीं किया बेटी का यौन शोषण

राजस्थान के मुख्य सचिव ओमप्रकाश मीणा यौन शोषण के आरोपों पर सामने आए हैं. उन्होंने खुद पर लगे यौन शोषण के आरोपों को बेबुनियाद बताया.

Advertisement
X
मुख्य सचिव ने आरोपों को नकारा
मुख्य सचिव ने आरोपों को नकारा

राजस्थान के मुख्य सचिव ओमप्रकाश मीणा यौन शोषण के आरोपों पर सामने आए हैं. उन्होंने खुद पर लगे यौन शोषण के आरोपों को बेबुनियाद बताया. मुख्य सचिव ने बेटी और पत्नी के आरोपों को साजिश करार दिया.

राजस्थान के मुख्य सचिव ओमप्रकाश मीणा ने यौन शोषण के आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए खुद पर लगे आरोपों को खारिज किया. उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी और बेटी आए दिन उन्हें बदनाम करने के लिए उन पर ऐसे आरोप लगाते हैं. बेटी के ई-मेल के जरिए हाईकोर्ट को बयान भेजे जाने के मामले पर मुख्य सचिव ने कहा कि ये कोई नया आरोप नहीं है.

चार साल पहले भी उनकी बेटी ने उन पर यौन शोषण का मुकदमा दर्ज करवाया था. वहीं मुख्य सचिव ने अपनी सफाई में कहा कि दो साल पहले बेटी का एडमिशन करवाने वह खुद लंदन गए थे. पत्नी और बेटी को उन्होंने क्या दिया है, यह सब कोर्ट के सामने हैं. उन्होंने कहा, अदालत से बड़ा कोई नहीं हैं और उन्हें अदालत पर पूरा भरोसा हैं.

Advertisement

मुख्य सचिव ओमप्रकाश मीणा ने अपनी बात रखते हुए आगे कहा कि उनकी बेटी 31 साल की है. उनका सब कुछ उसी का है, मगर फिर भी वह कुछ लोगों के बहकावे में आकर उन पर संगीन आरोप लगा रही है. बता दें कि मुख्य सचिव ओमप्रकाश मीणा की बेटी ने हाईकोर्ट को ई-मेल भेज अपने पिता पर का आरोप लगाया था.

इस मामले में मुख्य सचिव की पत्नी गीता सिंह देव भी अपनी बेटी के साथ खड़ी नजर आ रही हैं. मुख्य सचिव की बेटी ने लंदन से हाईकोर्ट को भेजे ई-मेल में लिखा है कि, जब वो 12 साल की थी तो उनके पिता ओमप्रकाश मीणा ने उनके साथ शारीरिक शोषण की कोशिश की थी. इस मामले में ओमप्रकाश मीणा की पत्नी गीता सिंह देव ने भी अपने पति पर कई संगीन आरोप लगाए.

पत्नी गीता सिंह देव के मुताबिक, बच्ची पैदा होने के बाद से ओमप्रकाश मीणा और उनका परिवार उन्हें लगातार प्रताड़ित किया करते थे. आरोपों के मुताबिक, ओमप्रकाश मीणा शराब पीकर आए दिन उनके साथ मारपीट करते थे. हर रोज की प्रताड़ना से तंग आकर गीता सिंह देव ने साल 2013 में जयपुर के बनी पार्क थाने में अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था.

Advertisement

वहीं हाईप्रोफाइल मामला होने की वजह से पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से साफ बचती नजर आ रही है. बता दें कि 30 जून को ही राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ओमप्रकाश मीणा को सूबे का नियुक्त किया था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement