scorecardresearch
 

सिंघम के नाम से मशहूर अपने ही DSP को पंजाब पुलिस ने की सस्पेंड करने की सिफारिश

इसके साथ ही पंजाब पुलिस ने अपने ही डीएसपी के खिलाफ विभागीय जांच और कार्यवाही करने की इजाजत भी पंजाब सरकार से मांगी है.

Advertisement
X
सोशल मीडिया पर बेहद मशहूर हैं डीएसपी अतुल सोनी
सोशल मीडिया पर बेहद मशहूर हैं डीएसपी अतुल सोनी

  • पत्नी पर जानलेवा हमला करने की कर चुके हैं कोशिश
  • फिटनेस के लिए सोशल मीडिया पर मशहूर हैं अतुल सोनी

अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाले पंजाब पुलिस में सिंघम के नाम से मशहूर डीएसपी अतुल सोनी को सस्पेंड करने की मांग की गई है. पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को राज्य की कांग्रेस सरकार से यह मांग की है.

इसके साथ ही पंजाब पुलिस ने अपने ही डीएसपी के खिलाफ विभागीय जांच और कार्यवाही करने की इजाजत भी पंजाब सरकार से मांगी है. पंजाब पुलिस ने कहा कि पुलिस विभाग में इस तरह के व्यवहार के अफसर नहीं होने चाहिए और इसी वजह से अतुल सोनी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करके मिसाल कायम करनी चाहिए.

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले अपनी पत्नी से झगड़ा होने के बाद डीएसपी अतुल सोनी ने उनपर फायर कर दिया था, हालांकि वो इस घटना में बाल-बाल बच गई थीं. फिलहाल अतुल सोनी फरार हैं, क्योंकि अदालत से उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो चुकी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें:

हत्या के प्रयास के तहत केस दर्ज

डीएसपी अतुल सोनी पर हत्या के प्रयास और ऑर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया जा चुका है. अतुल सोनी पर आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी पर गोली चलाई थी. घटना बीते शनिवार की है. सोशल मीडिया पर अपने फिटनेस के लिए मशहूर

दरवाजा देरी से खोलने पर की थी फायरिंग

दरअसल अतुल सोनी देर रात एक पार्टी से घर लौटे थे. देर रात घर पहुंचने के कारण पत्नी ने घर का दरवाजा देरी से खोला. इस बात से डीएसपी भड़क गए और अपनी ही पत्नी पर गोली चला दी. उनकी पत्नी गोली से बचने में कामयाब हो गईं, और उन्हें गोली नहीं लगी.

यह भी पढ़ें:

पत्नी ने दर्ज कराया था केस

हमले के बाद डीएसपी की पत्नी मोहाली के थाना आठ फेस पहुंची और उनके खिलाफ शिकायत दी थी. पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.अतुल सोनी ने अपनी पंजाब पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हथियार और कारतूस का खोल बरामद कर लिया है. अतुल सोनी फिलहाल फरार चल रहे हैं.

विवादों में रहे हैं अतुल सोनी

डीएसपी अतुल सोनी के साथ कई कंट्रोवर्सी भी जुड़ी हुई हैं. उन्हें एयरपोर्ट पर बंदूक की गोल‍ियों को अवैध तरीके से लाने के ल‍िए ग‍िरफ्तार क‍िया गया था. वहीं एक का केस पर इन पर लगाया गया था. चंडीगढ़ से ताल्लुक रखने वाले 50 साल के डीएसपी अतुल सोनी 1992 में सब इंस्पेक्टर के रूप में पंजाब पुल‍िस में भर्ती हुए थे. 2018 में ही ये डीएसपी बने हैं. अतुल सोनी ने तीन बार इंटरनेशनल हैंडबॉल टूर्नामेंट में भारत का प्रत‍िन‍िध‍ित्व क‍िया था.

Advertisement
Advertisement