27 अक्टूबर को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के पास दिखे ड्रोन के बारे में अभी तक को सुराग नहीं मिला है. दिल्ली पुलिस ने उसकी जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है. ड्रोन कैमरा देखने के बाद आईबी और एयरफोर्स को भी हाई अलर्ट कर दिया गया था.
जानकारी के मुताबिक, 27 अक्टूबर की सुबह करीब 8:30 बजे एनएच 8 और रनवे के पास एक ड्रोन कैमरा उड़ता हुआ देखा गया था, जो रेडिसन होटल के पास जाकर अचानक गायब हो गया था. इस मामले के संज्ञान में आते ही दिल्ली पुलिस सहित कई एजेंसियां हरकत में आ गई थीं.
पुलिस ने आईपीसी की धारा 188 और सिविल एविएशन सिक्योरिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था. इस ड्रोन को सब से पहले एटीसी ने देखा था. इस घटना के बाद आईबी, दिल्ली पुलिस और सिविल एविएशन के अफसरों ने मिलकर एक हाई लेवल मीटिंग कर अलर्ट जारी कर दिया था.
बताते चलें कि दिल्ली में प्रावधान पास किया गया है कि कहीं भी कोई ड्रोन या किसी तरह का कोई छोटा मोटा एयर आर्टिकल नहीं उड़ाया सकता है. आईजीआई एयरपोर्ट पर धारा 144 लागू है. उसका उल्लंघन करने पर ही दिल्ली पुलिस ने IPC 188 का केस दर्ज किया था.