scorecardresearch
 

नाबालिग का रेप कर मर्डर करने वाले को उम्रकैद

फिनलैंड में रेप और हत्या करने के जुर्म में एक अफगान युवक को उम्रकैद की सजा. कोर्ट ने दोषी युवक को मृतक की मां और परिवार के सदस्यों को करीब चार करोड़ रुपये की राहत राशि देने को कहा है.

Advertisement
X
अफगान युवक को उम्रकैद की सजा
अफगान युवक को उम्रकैद की सजा

फिनलैंड में 17 साल की लड़की के साथ रेप और उसकी हत्या करने के जुर्म में एक अफगान युवक को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. दोषी युवक को मृतक की मां और परिवार के सदस्यों को करीब चार करोड़ रुपये की राहत राशि देने को कहा गया है.

इसके साथ ही करीब 50 लाख की राशि इमारत को पहुंचाने के लिए देने को कहा गया है. यह घटना पश्चिमी फिनलैंड के पोरी में इसी साल जनवरी में हुई थी.दोषी अफगान युवक पिछले कुछ समय से फिनलैंड में रह रहा था और वह पीड़िता का पूर्व प्रेमी भी था.

का कहना है कि लड़की ने बाद में उससे संबंध तोड़ लिया था, जिससे वह बहुत नाराज व निराश था. दोषी युवक को हत्या, दुष्कर्म, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और यातायात नियमों के उल्लंघन का दोषी ठहराया गया है. युवक ऊपरी अदालत में अपील करेगा.

Advertisement
Advertisement