scorecardresearch
 

हिट एंड रन केसः सुप्रीम कोर्ट जाएगी महाराष्ट्र सरकार

महाराष्ट्र सरकार अब सलमान खान को हिट एंड रन केस में बरी किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगी.

Advertisement
X
महाराष्ट्र के राजकीय अधिवक्ता ने सुप्रीम कोर्ट जाने की सिफारिश की थी
महाराष्ट्र के राजकीय अधिवक्ता ने सुप्रीम कोर्ट जाने की सिफारिश की थी

हिट एंड रन केस में सलमान खान को बरी किए जाने के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार अब सुप्रीम कोर्ट जाएगी. सरकार ने इस बात की जानकारी  बॉम्बे हाई कोर्ट को दी है.

दरअसल, इस केस में ने सरकार से बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील करने की सिफारिश की थी. उन्होंने अभिनेता सलमान खान को बरी किए जाने पर सवाल उठाया था.

सरकारी वकील संदीप कुमार शिंदे ने कहा था कि वे सरकार को के खिलाफ सिफारिश भेज रहे हैं. उनका कहना था कि इस मामले के मुख्य गवाह कांस्टेबल रविंद्र पाटिल और सबूतों को बॉम्बे हाई कोर्ट अनदेखा कैसे कर सकता है.

शिंदे ने इस संबंध में कानून और न्यायपालिका विभाग को अपनी रिपोर्ट भेजकर सुप्रीम जाने की सिफारिश की थी. जिसे महाराष्ट्र सरकार ने मान लिया है. अब महाराष्ट्र सरकार इस केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी.

Advertisement
Advertisement