scorecardresearch
 

ISIS ने अपने ही लड़ाकों को जिंदा जलाया

फॉक्स न्यूज डॉट कॉम के अनुसार, मोसुल शहर के निवासियों ने दावा किया कि रमादी पर इराकी सुरक्षा बलों के कब्जा करने के बाद कई जेहादियों को जिंदा जलाया गया. सभी लड़ाकों को एक साथ लाकर खड़ा कर दिया गया. इसके बाद उनको जलाकर मार दिया गया.

Advertisement
X
रमादी शहर हाथ से जाने के बाद ISIS को तगड़ा झटका
रमादी शहर हाथ से जाने के बाद ISIS को तगड़ा झटका

खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट दुनिया भर में कहर बरपाने के साथ ही अपने लड़ाकों के साथ क्रूरता कर रहा है. रमादी शहर में इराकी सुरक्षा बलों के हाथों हारे लड़ाकों को ISIS ने सरेआम जिंदा जला दिया. रमादी शहर हाथ से जाने के बाद ISIS को तगड़ा झटका लगा है.

फॉक्स न्यूज डॉट कॉम के अनुसार, मोसुल शहर के निवासियों ने दावा किया कि रमादी पर इराकी सुरक्षा बलों के कब्जा करने के बाद कई जेहादियों को जिंदा जलाया गया. सभी लड़ाकों को एक साथ लाकर खड़ा कर दिया गया. इसके बाद उनको जलाकर मार दिया गया.


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लड़ाई में हारे हुए आईएस आतंकियों को सजा दी गई है. रमादी में लड़कर जान नहीं गंवाने के कारण उनको मौत के घाट उतारा गया है. रमादी पर नियंत्रण हासिल करने के बाद इराक सरकार अब मोसुल को अपने कब्जे में लेने की कोशिश कर रही है.

Advertisement


बताते चलें कि पिछले साल मई महीने में इस्लामिक स्टेट ने अनबार प्रांत की राजधानी रमादी पर कब्जा कर लिया था. इराकी सुरक्षा बलों की ओर से इस शहर को फिर से अपने नियंत्रण में लेना आईएस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. इससे संगठन बौखलाया हुआ है.

Advertisement
Advertisement