scorecardresearch
 

दिल्लीः अवैध संबंध के शक में पति को उतारा मौत के घाट

पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति सलीम आए दिन उसके साथ मारपीट करता था. उसे शक था कि सलीम के किसी महिला के साथ अवैध संबंध हैं. आरोपी पत्नी ने बताया, 16 मई को उसने पहले सलीम के खाने में नींद की गोलियां मिला दीं.

Advertisement
X
पत्नी ने शक में किया पति का मर्डर
पत्नी ने शक में किया पति का मर्डर

दिल्ली पुलिस ने सीलमपुर इलाके में एक शख्स की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है. पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया, आरोपी पत्नी को शक था कि उसके पति के किसी महिला के साथ अवैध संबंध हैं.

आरोपी पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति सलीम आए दिन उसके साथ मारपीट करता था. उसे शक था कि सलीम के किसी महिला के साथ हैं. आरोपी पत्नी ने बताया, 16 मई को उसने पहले सलीम के खाने में नींद की गोलियां मिला दीं.

इसके बाद उसने सलीम की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं, उसने खुद पुलिस को घटना की सूचना दी और का इल्जाम किसी दूसरे शख्स पर लगा दिया. पुलिस को महिला की बातों पर शक हुआ. जिसके बाद कड़ी पूछताछ में उसने पति की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया.

Advertisement

आरोपी महिला को पति की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस केस की तफ्तीश कर रही है.

Advertisement
Advertisement