scorecardresearch
 

गाजियाबाद: इंदिरापुरम में एनकाउंटर, 25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

सभी घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक जिन दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है उन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है.

Advertisement
X
एनकाउंटर में घायल बदमाश (फोटो-हिमांशु मिश्रा)
एनकाउंटर में घायल बदमाश (फोटो-हिमांशु मिश्रा)

  • पुलिस के पीछा करने पर बदमाशों ने की फायरिंग
  • फायरिंग में एक सब इंस्पेक्टर घायल
  • बदमाशों से लूटी गई एक स्कूटी बरामद
  • बदायूं के रहने वाले हैं दोनों इनामी बदमाश

गाजियाबाद में शनिवार को पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ. पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए जबकि एक सब इंस्पेक्टर भी जख्मी हो गया. एनकाउंटर इंदिरापुरम थाना इलाके में शक्ति खंड चार से वसुंधरा के रास्ते में हुआ.

पुलिस के मुताबिक घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे की है. पुलिस की टीम बैरिकेडिंग करके गाड़ियों की जांच कर रही थी. तभी उन्हें एक बाइक पर तीन लोग आते दिखे. एक साथ तीन सवारों को देखते ही पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया. बाइक सवारों ने रुकने की बजाय रफ्तार तेज कर दी और पीछा करते एक पुलिसकर्मी पर गोली चला दी. गनीमत रही की गोली हाथ पर लगी. बदमाशों की फायरिंग का जवाब देते हुए पुलिस ने भी उन पर गोली चलाई. इसमें दो बदमाश घायल हो गए, जबकि एक मौके से फरार हो गया.

Advertisement

सभी घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक जिन दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है उन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है. दोनों के नाम मुनीश उर्फ मुनेश और जितेंद्र हैं. ये दोनों बदायूं के रहने वाले हैं लेकिन अपराध गाजियाबाद में किया करते थे. पुलिस ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपी लूट और चोरी की कई वारदातों में शामिल रहे हैं, तभी इन पर इनाम रखा गया था. पुलिस ने इनके पास से दो तमंचे और एक लूटी गई स्कूटी बरामद की है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement