scorecardresearch
 

गेंद गई छक्के के लिए, लेकिन अंपायर ने दिए 5 रन... अली खान की बाउंसर पर ऐसा क्या हुआ?

क्रिकेट में वाइड गेंद पर बाउंड्री लगने का एक अनोखा नजारा देखने को मिला है. अली खान की बाउंसर बल्लेबाज को छुए बिना सीधे बाउंड्री के पार चली गई. देखने में यह सिक्स जैसा लगा, लेकिन क्रिकेट के नियम के मुताबिक बल्लेबाजी टीम को 6 नहीं, बल्कि 5 रन मिले. जानिए क्यों वाइड गेंद के बाउंड्री पार जाने पर 5 रन ही मिलते हैं और इसे सिक्स क्यों नहीं माना जाता.

Advertisement
X
अली खान ने फेंकी ऐसी बाउंसर की वीडियो हो गया वायरल (Photo: Instagram/@canadasuper60)
अली खान ने फेंकी ऐसी बाउंसर की वीडियो हो गया वायरल (Photo: Instagram/@canadasuper60)

क्रिकेट के मैदान पर कई बार ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखकर फैन्स भी कुछ पल के लिए कन्फ्यूज हो जाते हैं. कनाडा सुपर60 के सेमीफाइनल में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब अली खान की बाउंसर बल्लेबाज को छुए बिना ही बाउंड्री के पार चली गई. देखने में यह पूरा नजारा छक्के जैसा था, लेकिन क्रिकेट के नियम के मुताबिक बल्लेबाजी टीम को 6 नहीं, बल्कि 5 रन मिले.

दरअसल, टोरंटो सिक्सर्स और मिसिसॉगा मास्टर्स के बीच वैंकूवर के बीसी प्लेस में खेले गए मुकाबले में अली खान गेंदबाजी कर रहे थे. उन्होंने कीरोन पोलार्ड को ऐसी बाउंसर डाली, जो पोलार्ड की पहुंच से काफी ऊपर थी. गेंद विकेटकीपर के ऊपर से निकलती हुई सीधे बाउंड्री के पार चली गई. गेंद के बाउंड्री पार जाते ही सवाल उठने लगा, क्या यह सिक्स है या वाइड?

यह भी पढ़ें: भारत-वेस्टइंडीज T20 का ऐसा क्रेज, टिकट के लिए रातभर रांची स्टेडियम के बाहर डटे फैन्स

क्यों नहीं मिला 6 रन?

क्रिकेट के नियम को समझना यहां बेहद जरूरी है. छक्का तभी माना जाता है जब गेंद बल्लेबाज के बल्ले से लगकर बाउंड्री के पार जाए. इस घटना में गेंद का बल्लेबाज के बल्ले से कोई संपर्क नहीं हुआ. इसलिए इसे सिक्स नहीं माना जाएगा. चूंकि गेंद वाइड थी और बिना बल्ले से लगे बाउंड्री पार चली गई, इसलिए बल्लेबाजी टीम को कुल 5 वाइड मिलेंगे.

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस अनोखे नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद क्रिकेट फैन्स के बीच खूब चर्चा हुई. वीडियो में गेंद बाउंड्री के बाहर जाती हुई दिखाई देती है, जिसकी वजह से पहली नजर में यह किसी छक्के से कम नहीं लगता. लेकिन क्रिकेट के नियम ने तस्वीर साफ कर दी, बल्ले से संपर्क नहीं हुआ, इसलिए सिक्स नहीं है.

यह भी पढ़ें: Team India schedule: नॉन-स्टॉप एक्शन के लिए हो जाइए तैयार! 26 दिनों में भारत खेलेगा 10 टी20 मैच, चेक करें शेड्यूल

मुकाबले का नतीजा

यह मुकाबला कनाडा सुपर60 के पहले सेमीफाइनल में खेला गया था. टोरंटो सिक्सर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 130/4 का स्कोर बनाया. जवाब में मिसिसॉगा मास्टर्स की टीम 121/7 तक ही पहुंच सकी और टोरंटो सिक्सर्स ने मुकाबला 9 रन से जीत लिया. टोरंटो की ओर से कीरोन पोलार्ड ने 16 गेंदों पर 40 रन बनाए, जबकि एंड्रीज गौस ने 11 गेंदों पर नाबाद 33 रनों की पारी खेली. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement