scorecardresearch
 
MBA की फीस देने के डर से दो बेटियों सहित बीवी को सुलाया मौत की नींद

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के में एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पिता ने अपनी दो बेटियों और पत्नी की हत्या इसलिए कर दी, क्योंकि वह वित्तीय संकट का सामना कर रहा था. अपनी बेटियों की पढ़ाई के लिए पैसे नहीं देना चाहता था. हत्या के बाद आरोपी ने खुदकुशी की कोशिश, लेकिन बच गया. पुलिस जांच कर रही है.

Advertisement
X
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में हुई वारदात

जानकारी के मुताबिक, यह घटना अनंतपुर जिले के तडियापत्री शहर के कृष्णपुरम में मंगलवार को हुई. आरोपी रामसुबब्बा रेड्डी तीन बेटियों का पिता है. वह खेती से अपनी आजीविका चलता है. इनदिनों वह वित्त संकट का सामना कर रहा था. उसकी दो बेटियां एमबीए की पढ़ाई के लिए तिरुपति के एक कॉलेज में एडमिशन लेना चाहती थीं.

पुलिस के मुताबिक, रामसुबब्बा रेड्डी को दोनों बेटियां प्रशांति और प्रसन्ना की एमबीए की पढ़ाई के लिए उसकी पत्नी सुलोचना कुछ संपत्ति बेचना चाहती थी. लेकिन ये बात रामसुबब्बा को नागवार गुजरी. उसने मंगलवार को शराब पी और लोहे की छड़ी से मारकर पत्नी सहित दोनों बेटियों की हत्या कर दी, ताकि उसे पढ़ाई के लिए पैसे न देने पड़े.

Advertisement

बताया जाता है कि वारदात को अंजाम देकर रामसुबब्बा रेड्डी रात को ही घर से फरार हो गया. लेकिन बुधवार की सुबह उसे तदिपत्री के बाहरी इलाके में बेहोश पाया गया. पुलिस का मानना ​​है कि उसने जहर का सेवन किया और अपना जीवन समाप्त करने की कोशिश की है. उसे अनंतपुर सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

ने बताया कि रामसुबब्बा के परिवार केवल एक लड़की बची है, जो तिरुपति में बीएससी की पढाई कर रही है. शायद वो भी घर में होती, तो उसके पिता ने बाकी बहनों और मां की तरह उसे भी मार दिया होता. पूरे आंध्र प्रदेश में हत्या की इस वारदात से सनसनी फैल गई. लालची और दरिंदे पिता की करतूत पर कोई भी विश्वास नहीं कर पा रहा है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement