scorecardresearch
 

4 दिन पहले भी केतन को मारने के लिए किले पर ले गई थी सिया, पिता ने किए चौंकाने वाले खुलासे

पुणे के लोहगढ़ किले में केतन विशाल अग्रवाल की मौत मामले में परिवार ने बड़ा दावा किया है. केतन के पिता का आरोप है कि यह हादसा नहीं, बल्कि पहले से रची गई साजिश थी. उनका कहना है कि 18 जून को सिया गोयल जन्मदिन मनाने के बहाने केतन को किले पर ले गई थी. परिवार को सिया के व्यवहार पर पहले दिन से शक था. आरोप है कि 14 जून को भी सिया ने केतन को धक्का देकर मारने की कोशिश की थी, लेकिन वह बच गया था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
X
केतन और सिया. सिया ने पहले भी मारने की प्लानिंग की थी. Photo ITG
केतन और सिया. सिया ने पहले भी मारने की प्लानिंग की थी. Photo ITG

पुणे के लोहगढ़ किले में 26 वर्षीय केतन विशाल अग्रवाल की मौत के मामले में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं. अब केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने दावा किया है कि यह कोई अचानक हुई घटना नहीं थी, बल्कि बेटे की हत्या की साजिश पहले से रची जा रही थी.

परिजनों के अनुसार, 18 जून को सिया गोयल ने 19 जून को अपना जन्मदिन मनाने का हवाला देकर केतन को लोहगढ़ किले चलने के लिए तैयार किया था. सुबह करीब 8:20 बजे दोनों घर से निकले. परिवार को लगा कि वे सामान्य रूप से घूमने जा रहे हैं, लेकिन कुछ घंटों बाद सब कुछ बदल गया. करीब 10:45 बजे सिया की मां का फोन आया और बताया गया कि केतन किले की घाटी में गिर गया है. यह खबर सुनते ही परिवार के लोग घबराकर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. केतन की मौत हो चुकी थी.

सिया का चेहरा देख हुआ शक
विशाल अग्रवाल का कहना है कि शुरुआत से ही उन्हें इस घटना पर संदेह था. उनके मुताबिक, जब केतन का शव घर लाया गया तो परिवार शोक में डूबा हुआ था, लेकिन सिया के चेहरे पर उन्हें वैसा दुख या सदमा दिखाई नहीं दिया, जैसा ऐसी स्थिति में होना चाहिए था. यही बात उनके मन में लगातार सवाल पैदा करती रही.

Advertisement

सिया ने 14 जून को भी की थी मारने की कोशिश
पिता का आरोप है कि केतन की हत्या की कोशिश पहली बार 14 जून को ही की गई थी. उस दिन भी सिया और केतन लोहगढ़ किले गए थे. परिवार का दावा है कि वहां सिया ने केतन को धक्का दिया था. धक्का लगने के बाद केतन पीछे की ओर फिसल गया, लेकिन उसका हाथ झाड़ियों में फंस गया और उसकी जान बच गई. बाद में सिया ने कथित तौर पर 'सांप आया, सांप आया' कहकर शोर मचाया और यह जताने की कोशिश की कि उसने उसे बचाने के प्रयास में धक्का दिया था.

परिजनों का कहना है कि उस समय केतन को भी महसूस हो गया था कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है. अब परिवार का आरोप है कि 14 जून की घटना पहली असफल कोशिश थी और 18 जून को उसी साजिश को अंजाम दिया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सामने आए सभी आरोपों व साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement