scorecardresearch
 

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: चारों आरोपियों को 5 नवंबर तक न्यायिक हिरासत, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई पेशी

मानसा के परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में आरोपी अश्वनी कुमार, नीलम रानी, विपन और लड्डी को अदालत ने 5 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पढ़ें इस पूरी कहानी.

Advertisement
X
इस मामले की जांच अब CBI कर रही है (फोटो-ITG)
इस मामले की जांच अब CBI कर रही है (फोटो-ITG)

मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को अदालत ने 5 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. सोमवार को सभी आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) श्री राजिंदर नागपाल की अदालत में पेश किया गया. 

पुलिस ने चारों आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत के सामने पेश किया. मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया.

इस मामले में न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपियों की पहचान अश्वनी कुमार , नीलम रानी , विपन और लड्डी के रूप में हुई है. अदालत ने सुनवाई के बाद चारों आरोपियों को 5 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया है. 

फिलहाल, इस मामले में अदालत की ओर से अगली सुनवाई की तारीख 5 नवंबर तय की गई है.

आपको बता दें कि इस मामले में प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की. इस मामले में सख्त एक्शन लेते हुए मानसा सब-डिवीजन के DSP हरजिंदर गिल और ड्रग इंस्पेक्टर नीरज को सस्पेंड कर दिया गया है.

बता दें कि परविंदर सिंह झोटा की हत्या की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अपने हाथों में ले ली है. सीबीआई की एक विशेष टीम ने कल रात ही मानसा पुलिस स्टेशन पहुंचकर सभी जरूरी रिकॉर्ड और जब्त किए गए सामान को अपने कब्जे में ले लिया है.

Advertisement

जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए, एक वरिष्ठ DIG के नेतृत्व में CBI की टीम इस मामले की छानबीन कर रही है. इसके अलावा, फोरेंसिक एक्सपर्ट्स, ड्रग कंट्रोलर्स और दूसरे विशेषज्ञ भी मानसा पहुंच रहे हैं, ताकि हत्याकांड से जुड़े हर पहलू और सबूतों की बारीकी से जांच की जा सके.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement