scorecardresearch
 

शादी के बाद भी चचेरे भाई से था बेटी का संबंध, पिता ने मध्य प्रदेश में की हत्या, महाराष्ट्र में दो हिस्सों में मिली लाश

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक महिला शिवानी की अधजली और सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई. जांच में पता चला कि यह हत्या उसके पिता और भाई ने की थी. शिवानी का अपने चचेरे भाई से प्रेम संबंध था, जिसे लेकर विवाद हुआ. गुस्से में पिता ने उसकी हत्या कर दी और बाद में शव को जलाने की कोशिश की. पुलिस ने गुमशुदगी रिपोर्ट से सुराग पाकर आरोपी पिता और बेटे को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
X
लड़की का प्रेम संबंध चल रहा था. Photo ITG
लड़की का प्रेम संबंध चल रहा था. Photo ITG

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले की जलगाव जामोद तहसील के एक गांव में कुछ दिन पहले खेत में अधजला, कटा हुआ सिर और कुछ दूरी पर धड़ मिलने से जिले में सनसनी फैल गई थी. 26 अप्रैल को जलगाव जामोद तहसील के राजुरा गांव के एक खेत में एक महिला का शव मिला, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में पाया कि शव महिला का है, जिसका सिर धड़ से अलग किया गया था और शव आधा जला हुआ था. कुछ दूरी पर धड़ भी अधजला पड़ा हुआ था.

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिले के एसपी निलेश तांबे भी मौके पर पहुंचे और अपनी टीम को आवश्यक निर्देश दिए. पुलिस ने पंचनामा कर जांच शुरू की. मामले को सुलझाने के लिए बुलढाणा क्राइम ब्रांच के पुलिस इंस्पेक्टर सुनील अंबुलकर ने सक्रियता दिखाते हुए जालगाव (खांदेश), अमरावती, अकोला और मध्य प्रदेश के जिलों में जांच टीमें भेजीं. इन सभी जिलों में गुमशुदगी के मामलों की जांच की गई.

क्या है पूरा मामला?
लगभग 12 दिनों की जांच के बाद मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के खकनार पुलिस स्टेशन में 1 मई को दर्ज एक गुमशुदगी रिपोर्ट से सुराग मिला. इस रिपोर्ट में 50 वर्षीय बापुराम नत्थू कलमेकर, निवासी खडकी ने अपनी 24 वर्षीय बेटी शिवानी के 25 अप्रैल से लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी.

प्रेम संबंध बनी हत्या की वजह
पुलिस ने शिकायतकर्ता पिता और उसके बेटे से सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद पिता ने हत्या की बात कबूल कर ली. आरोपी पिता ने बताया कि उसकी बेटी का विवाह अमरावती जिले के धारणी तहसील के प्रकाश भिलावेकर से हुआ था, लेकिन उसके अपने चचेरे भाई से प्रेम संबंध थे. बार-बार समझाने के बावजूद वह नहीं मानी, जिसके बाद गुस्से में आकर पिता ने उसके सिर पर बांस की लकड़ी से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement

बाप-बेटे ने शव जलाने की कोशिश की
इसके बाद आरोपी पिता और उसके बेटे ने अगले दिन मोटरसाइकिल से शव को बुलढाणा जिले के राजुरा गांव के खेत में ले जाकर उसका सिर धड़ से अलग किया और जलाने का प्रयास किया, लेकिन शव पूरी तरह नहीं जल सका.

पुलिस ने जलगाव जामोद थाने में आरोपी पिता और उसके बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. आगे की जांच जारी है.

गौरतलब है कि मृतका शिवानी बापुराम कलमेकर का विवाह 15/04/2026 को अमरावती जिले के धारणी तहसील के खारिया टेंभूर गांव में प्रकाश बलराम भिलावेकर से हुआ था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement