scorecardresearch
 

जालंधर BSF हेडक्वार्टर ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, ISI मॉड्यूल का मुख्य आरोपी उमर दीन गिरफ्तार

जालंधर BSF हेडक्वार्टर के बाहर हुए धमाके मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. ISI मॉड्यूल से जुड़े मुख्य आरोपी उमर दीन को गिरफ्तार किया गया है. वीडियो बनाने के लिए यूपी के अनिल शर्मा को भी शामिल किया गया था. पढ़ें पूरी कहानी.

Advertisement
X
आरोपी उमर दीन से कई एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं (फोटो-ITG)
आरोपी उमर दीन से कई एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं (फोटो-ITG)

जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर हुए धमाके के मामले में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है. जांच के दौरान पूरे मॉड्यूल का खुलासा हुआ है और इस केस के मुख्य आरोपी उमर दीन को गिरफ्तार कर लिया गया है. जांच एजेंसियों के मुताबिक, यह साजिश पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े मॉड्यूल के इशारे पर रची गई थी. इस घटना के बाद पंजाब समेत कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान उमर दीन के रूप में हुई है, जो मोहाली जिले के जीरकपुर के भाबात इलाके का रहने वाला है. उसका पिता का नाम कादर खान बताया गया है. सूत्रों के मुताबिक, उमर दीन ISI मॉड्यूल से जुड़े शहजाद भट्टी के कहने पर काम कर रहा था. जांच एजेंसियां अब इस नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं और पूरे मॉड्यूल के विदेशी कनेक्शन की भी जांच की जा रही है.

जांच में यह भी सामने आया है कि इस साजिश में यूपी के रहने वाले अनिल शर्मा को भी शामिल किया गया था. उसे घटना की वीडियोग्राफी करने की जिम्मेदारी दी गई थी. हालांकि सूत्रों का कहना है कि अनिल शर्मा को इस बात की जानकारी नहीं थी कि जिस जगह की वीडियो रिकॉर्डिंग करवाई जा रही है, वहां धमाका होने वाला है. वह इस पूरी साजिश के असली मकसद से अनजान था.

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इस ब्लास्ट के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल थे और ISI मॉड्यूल का नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है. सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस तरह की घटनाओं के जरिए पंजाब में माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही थी. फिलहाल, आरोपियों से पूछताछ जारी है और आने वाले दिनों में इस केस में और बड़े खुलासे हो सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement