scorecardresearch
 

मोगा में AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर ED की रेड, सुबह 6 बजे पहुंची टीम

पंजाब के मोगा से AAP विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के दोनों आवासों पर बुधवार सुबह 6 बजे ED ने छापेमारी की. विधायक से पूछताछ जारी है, कार्रवाई की वजह अभी साफ नहीं है. जानें क्या है मामला?

Advertisement
X
इस मामले में ED की जांच अभी जारी है (फोटो-ITG)
इस मामले में ED की जांच अभी जारी है (फोटो-ITG)

मोगा से आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की है. बुधवार सुबह करीब 6 बजे ईडी की टीम उनके मोगा स्थित आवास पर पहुंची. जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम विधायक के दोनों आवासों पर कार्रवाई कर रही है. जिस वक्त टीम पहुंची, उस समय डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा घर पर ही मौजूद थीं.

ईडी की टीम विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा से पूछताछ कर रही है. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि प्रवर्तन निदेशालय ने किस मामले में यह कार्रवाई की है. छापेमारी को लेकर ईडी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. जांच किस मामले से जुड़ी है और कार्रवाई के पीछे क्या वजह है, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है.

डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा मोगा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की विधायक हैं. वह पंजाब में पार्टी की महिला विंग की प्रधान भी हैं. पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी ने उन्हें अपनी पहली उम्मीदवार सूची में जगह दी है. पार्टी ने एक बार फिर मोगा विधानसभा सीट से अमनदीप कौर अरोड़ा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है.

इस कार्रवाई के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो सकती है. हालांकि, फिलहाल ईडी की छापेमारी और पूछताछ को लेकर आधिकारिक रूप से कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसे में कार्रवाई की वजह और जांच के दायरे को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement