scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

Farah Khan Lavish Bedroom Tour: गणपति की मूर्ति-एंटीक लाइट्स, आलीशान है फराह खान का बेडरूम, रॉयल इंटीरियर देख चौंके करण जौहर

farah khan lavish bedroom inside photos
  • 1/13

बॉलीवुड की पॉपुलर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान आमतौर पर सेलिब्रिटीज के घरों का टूर देती हैं. लेकिन इस बार फराह ने फैंस को अपने आलीशान बेडरूम की झलक दिखाई है. 
 

farah khan lavish bedroom inside photos
  • 2/13

दरअसल, फराह ने अपने बेडरूम का मेकओवर करवाया है. वो अपने बेडरूम के पुराने इंटीरियर से काफी बोर हो गई थीं. उन्होंने अब अपने बेडरूम को नए और अलग अंदाज में रेनोवेट किया है. 

farah khan lavish bedroom inside photos
  • 3/13

फराह खान ने अपने यूट्यूब व्लॉग में अपने बेडरूम के पहले की और रेनोवेशन के बाद की झलक दिखाई. उन्होंने अपने कमरे का कोना-कोना बदल डाला है. तस्वीर में देखिए... फराह का बेडरूम पहले ऐसा दिखता था.

Advertisement
farah khan lavish bedroom inside photos
  • 4/13

लेकिन अब उन्होंने अपने बेडरूम को लग्जरी और क्लासी लुक देकर पूरी तरह से बदल डाला है. कमरे में बेड, कारपेट भी चेंज किया है. दीवारों पर नया वॉलपेपर लगाया है. 

farah khan lavish bedroom inside photos
  • 5/13

स्टाइलिश हैंगिंग लाइट्स ने फराह के बेडरूम में चार चांद लगा दिए हैं. पंखा भी काफी अलग और क्लासी है. बेड और दीवारों का कलर एक जैसा रखा है. 

farah khan lavish bedroom inside photos
  • 6/13

बेडरूम के एक कॉर्नर में बुक्स पढ़ने या चिल करने के लिए ऑरेंज कलर का काउच रखा है, जो लाइट कलर के कमरे में वाइब्रेंट टच एड कर रहा है. साथ मैं लैंप, स्टैंडिंग फैन और दीवारों पर लगा आर्टवर्क भी कमाल का है. 

farah khan lavish bedroom inside photos
  • 7/13

बेडरूम में बेड के सामने फराह ने एक बड़ी सी टीवी लगाई है. टीवी के साइड में अलमारी रखी है. 

farah khan lavish bedroom inside photos
  • 8/13

बेडरूम में फ्रेशनेस एड करने के लिए फराह ने ताजे फूल, इंडोर प्लान्ट्स भी लगाए हैं. टेबल पर गणपति जी की मूर्ति भी देखी जा सकती है. 

farah khan lavish bedroom inside photos
  • 9/13

फराह ने अपने बेडरूम को दो पार्ट में डिवाइड किया है. उन्होंने बेडरूम के एक हिस्से में वॉकिंग वॉर्डरोब और वैनिटी बनाई है, जिसका टूर भी उन्होंने फैंस को दिया. 

Advertisement
farah khan lavish bedroom inside photos
  • 10/13

फराह ने अपने लग्जरी बैग्स का कलेक्शन भी दिखाया. उनके पास कई महंगे ब्रांड्स के बैग्स हैं. कई सारे लग्जरी बैग्स उन्हें दोस्त करण जौहर ने गिफ्ट में दिए हैं. 

farah khan lavish bedroom inside photos
  • 11/13

फराह का नया और आलीशान बेडरूम देखकर करण जौहर भी हैरान रह गए. करण जौहर ने कहा कि ये फराह का अब तक का सबसे क्लासी और खूबसूरत बेडरूम है. 

 

 

farah khan lavish bedroom inside photos
  • 12/13

फराह का बेडरूम वाकई में किसी 5 स्टार होटल के रूम से कम नहीं लग रहा. उनका रूम फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है. वैसे आपकी क्या राय है?

farah khan lavish bedroom inside photos
  • 13/13

(All Photos: Farah Khan Youtube Screengrab)

Advertisement
Advertisement