scorecardresearch
 

दिल्ली के तिलक नगर में क्रिकेट विवाद बना जानलेवा, 15 साल के किशोर की पीट-पीटकर हत्या, तीन नाबालिग हिरासत में

दिल्ली के तिलक नगर में क्रिकेट का खेल अचानक खूनी खेल में तब्दील हो गया. नतीजा ये हुआ कि खेल के बीच हुए विवाद ने एक 15 साल के किशोर की जान चली गई. इस मामले में पुलिस ने तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया है. ये वारदात हैरान करने वाली है. पढ़ें पूरी कहानी.

Advertisement
X
पुलिस ने तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया है (फोटो-ITG)
पुलिस ने तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया है (फोटो-ITG)

Tilak Nagar Cricket Fight Murder: दिल्ली के तिलक नगर इलाके में क्रिकेट खेलने के दौरान हुआ एक मामूली झगड़ा जानलेवा वारदात में बदल गया. जानकारी के मुताबिक, वुडलैंड पार्क में 12 साल और 15 साल के दो लड़कों के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर कहासुनी हो गई. पहले यह सिर्फ बहस थी, लेकिन धीरे-धीरे मामला हाथापाई तक पहुंच गया. किसी को अंदाजा नहीं था कि बच्चों के बीच शुरू हुआ यह विवाद इतनी बड़ी त्रासदी में बदल जाएगा.

खेल के दौरान हाथापाई
मामला तिलक नगर के वुडलैंड पार्क का है. घटना 23 फरवरी की है. शाम करीब 7 बजकर 22 मिनट पर बच्चे वहां क्रिकेट खेल रहे थे. पुलिस के अनुसार, दो नाबालिगों के बीच खेल के दौरान विवाद हो गया, जो इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई. आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन दोनों के बीच तनातनी बनी रही. पहली झड़प के बाद 12 साल का बच्चा अपने घर चला गया. वहां उसने पूरी घटना अपने चचेरे भाइयों को बताई. यहीं से मामला और ज्यादा गंभीर हो गया.

आरोपी ने दोस्तों को बुलाया
12 साल के बच्चे ने अपने 17 और 13 साल के चचेरे भाइयों को पूरी बात बताई. इसके बाद तीनों नाबालिग मिलकर 15 साल के किशोर की तलाश में निकल पड़े. पुलिस के मुताबिक, तीनों ने इलाके में घूमकर पीड़ित को ढूंढा. शाम करीब 7:22 बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. इसके बाद फिर से कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई.

Advertisement

गर्दन और सिर पर चोट
मारपीट के दौरान 15 साल के किशोर के गर्दन और सिर पर जोरदार चोट लगीं. हाथों से किए गए वार इतने तेज थे कि वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा. घटना के बाद आसपास के लोग और परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर गए. घायल हालत में उसे पश्चिमी दिल्ली के प्रसिद्ध दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

तिलक नगर थाने में FIR दर्ज
इस पूरे मामले में तिलक नगर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों नाबालिगों को पकड़ लिया. अधिकारियों ने बताया कि मामला किशोर न्याय अधिनियम (Juvenile Justice Act) के प्रावधानों के तहत आगे बढ़ाया जा रहा है. फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो पाएगी. अधिकारियों का कहना है कि गर्दन और सिर पर लगी चोटें गंभीर थीं. हालांकि अंतिम पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही की जाएगी. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस सतर्कता बरत रही है.

Advertisement

चार भाइयों में था तीसरे नंबर का बेटा
मृतक चार भाइयों में से एक था. उसके पिता इलाके में चाय बेचने का काम करते हैं और परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है. बेटे की अचानक मौत से परिवार सदमे में है. घटना के बाद परिजन तिलक नगर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. एक मामूली खेल विवाद ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं और पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement