scorecardresearch
 

ट्रिपल मर्डर से दहला देहरादून, लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने बेरहमी से किया दंपती और नौकरानी का कत्ल

देहरादून के रायपुर इलाके की विष्णुलोक कॉलोनी में घर में घुसकर दंपती और नौकरानी की हत्या से सनसनी फैल गई. शुरुआती जांच में लूट के इरादे की आशंका है. पढ़ें इस सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड पूरी कहानी.

Advertisement
X
पुलिस कातिलों की तलाश में जुटी है (फोटो-ITG)
पुलिस कातिलों की तलाश में जुटी है (फोटो-ITG)

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मंगलवार को ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात से सनसनी फैल गई. तपोवन रोड स्थित विष्णुलोक कॉलोनी में बदमाशों ने एक घर में घुसकर दंपती और उनकी नौकरानी की हत्या कर दी. एक ही घर में तीन लोगों की हत्या की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वारदात को लूट के इरादे से अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है.

बताया जा रहा है कि बदमाश घर में दाखिल हुए और वहां मौजूद लोगों को निशाना बनाया. हमलावरों ने दंपती के साथ उनकी नौकरानी की भी हत्या कर दी. घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस फिलहाल वारदात से जुड़े हर पहलू की पड़ताल कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घर में बदमाश किस तरह दाखिल हुए थे.

पुलिस की शुरुआती जांच में लूट की आशंका सामने आई है, लेकिन हत्या की असली वजह अभी पूरी तरह साफ नहीं है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या वारदात सिर्फ लूट के लिए की गई थी या इसके पीछे कोई दूसरा मकसद भी था. हत्या की वजह जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो सकेगी. फिलहाल पुलिस मौका-ए-वारदात से जुड़े सबूत जुटाने के साथ मामले की कड़ियों को जोड़ने में लगी है.

Advertisement

इस ट्रिपल मर्डर के बाद देहरादून में सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. खूबसूरत वादियों और शांत माहौल के लिए पहचाने जाने वाले इस शहर में लगातार आपराधिक घटनाओं की खबरें सामने आ रही हैं. रायपुर क्षेत्र में हुई इस वारदात ने स्थानीय लोगों को भी सकते में डाल दिया है.

इस ट्रिपल मर्डर केस में तीन लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया है. पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिया गया व्यक्ति प्लंबर का काम करता है और बुजुर्ग दंपती से पहले से परिचित था. दंपती ने ही मंगलवार को प्लंबिंग का काम कराने के लिए उसे अपने घर बुलाया था. 

बताया जा रहा है कि काम पूरा होने के बाद किसी बात को लेकर दंपती और आरोपी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर अकेले ही वारदात को अंजाम दे डाला. घटना की सूचना के बाद एसएसपी देहरादून समेत पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जानकारी ली. अब पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement