scorecardresearch
 

सोने, चांदी की तस्करी छोड़िए... बैंकॉक से बैग में बंदर, सांप और कछुए ले आया शख्स, देखिए तस्वीरें

चेन्नई एयरपोर्ट से जानवरों की तस्करी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. कस्टम के अधिकारी उस समय दंग रह गए जब उन्होंने दो लावारिश बैग से दुर्लभ प्रजाति के जानवर बरामद किए. बैग से बंदर, कछुए, स्नेक और पाइथन सहित विदेशी जानवर बरामद हुए हैं. अधिकारियों ने बैग के मालिक को हिरासत में ले लिया है.

Advertisement
X
दुर्लभ प्रजाति के जानवर बरामद
दुर्लभ प्रजाति के जानवर बरामद

चेन्नई एयरपोर्ट पर कस्टम के अधिकारी उस समय हैरान रह गए जब उन्होंने दो लावारिश बैगों से दुर्लभ प्रजाति के जानवर बरामद किए. मार्मोसेट (एक प्रकार का बंदर), स्टार कछुए, कॉर्न स्नेक और बॉल पाइथन सहित विदेशी जानवरों से दो बैग भरे हुए रखे थे. इसके बाद कस्टम के अधिकारियों ने बैग के मालिक की तलाश कर उसे हिरासत में लिया. जिससे पूछताछ की जा रही है.

हैरान कर देने वाला ये मामला 11 जनवरी का है. चेन्नई एयरपोर्ट पर दो बैग रखे हुए थे. इस पर कस्टम की टीम ने बैग को कब्जे में लेकर इसके मालिक की तलाश कर उसे पकड़ा. इस दौरान बैग की तलाशी लेने पर उसमें तीन मार्मोसेट (एक प्रकार का बंदर), तीन स्टार कछुए, आठ कॉर्न स्नेक और 45 बॉल पाइथन सहित दुर्लभ प्रजाति के विदेशी जानवर मिले.

chennai airport​

एक वरिष्ठ अधिकारी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा, "बैग 11 जनवरी को बैगेज कन्वेयर बेल्ट के पास पाए गए थे. बाद में अधिकारियों द्वारा उनकी जांच की गई. बैग के मालिक को हिरासत में लिया गया है.

chennai airport​

इससे पहले बीते साल अगस्त महीने में चेन्नई एयरपोर्ट पर एक यात्री के बैग से दुर्लभ प्रजाति के 23 जानवर बरामद किए गए थे. 11 अगस्त को एक यात्री बैंकॉक से टीजी-337 फ्लाइट से उतरा था. खुफिया जानकारी के आधार पर उस यात्री को रोका गया था.

Advertisement

chennai airport​

इसके बाद उसके बैग की जांच की गई तो उसमें 1 डीब्रेजा बंदर, 15 किंग स्नेक, 5 बॉल पायथन और 2 एल्डब्रा कछुआ मिले थे. जीवित जानवरों को अवैध रूप से आयात किया गया था, इसलिए उन्हें एक्यूसीएस (पशु संगरोध और प्रमाणन सेवा) की सलाह पर थाई एयरवेज के जरिए मूल देश में भेज दिया गया था.

इसी साल बैंकॉक के सुवर्णभूमि एयरपोर्ट पर 29 जून को दो भारतीय महिलाओं को 109 जीवित जानवरों की तस्करी करने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया था. थाईलैंड के राष्ट्रीय उद्यान वन्यजीव और पौधे संरक्षण विभाग को दो सूटकेस की जांच में दो सफेद साही, दो आर्मडिलोस, 35 कछुए, 50 छिपकली और 20 सांप मिले थे.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement