scorecardresearch
 

'ए मेरी नटखटी कॉलेज की लड़कियों...', 'अंकल जी' ने रोड पर किया ऐसा डांस, लोग बोले- ये तो AI है!

कहते हैं उम्र सिर्फ एक नंबर है और 57 साल के पंकज त्यागी का वायरल डांस वीडियो इस बात की एक मिसाल है. चंडीगढ़ की सड़क पर बाइक के पास फिल्मी गाने पर उनके जबरदस्त डांस और एनर्जी ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया. वीडियो देखकर लोग उनकी जिंदादिली और डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Advertisement
X
पंकज त्यागी ने वीडियो के कैप्शन में सिर्फ इतना लिखा है-ऐ मेरे कॉलेज की लड़कियों..(Photo:Insta/@pankaj_tyagi_1969)
पंकज त्यागी ने वीडियो के कैप्शन में सिर्फ इतना लिखा है-ऐ मेरे कॉलेज की लड़कियों..(Photo:Insta/@pankaj_tyagi_1969)

कहते हैं, उम्र सिर्फ एक नंबर है. जिंदगी का हर पल जब तक है, जीना है और जिंदादिली से जीना है. सोशल मीडिया के आने के बाद लोगों को अपना टैलेंट दुनिया के सामने रखने का एक मंच मिल गया है. कुछ लोग इसी के जरिए दुनिया में खुशियां भी लाते हैं. सोशल मीडिया पर पंकज त्यागी नाम का एक इंस्टा प्रोफाइल है. उनकी उम्र 57 साल बताई जा रही है, लेकिन जोश किसी बच्चे जैसा है.

सोशल मीडिया पर एक शख्स का डांस वीडियो वायरल हो रहा है.चंडीगढ़ के सेक्टर-35 की एक साधारण सी सड़क पर जो नजारा देखने को मिला, उसने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया.पंकज त्यागी ने जब "ऐ मेरे कॉलेज की लड़कियों..." गाने पर डांस करना शुरू किया, तो लोग हैरान रह गए.

उनकी एनर्जी, स्टेप्स और एक्सप्रेशन्स देखकर ऐसा लग रहा था जैसे वह अभी भी कॉलेज के दिनों में हों. वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

यह भी पढ़ें: बालकनी से गिर रहा था बच्चा... 5 सेकेंड में शख्स ने दौड़कर ऐसे बचाई जान, Video

वीडियो पर 93 हजार से ज्यादा लाइक्स और 10 हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं. 1मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. लोग कमेंट सेक्शन में लिख रहे हैं कि अंकल जी, आपने बहुत अच्छा डांस किया. सच में, आपकी उम्र के हिसाब से आप बहुत यंग हैं!

Advertisement

देखें वीडियो

एक अन्य यूजर ने लिखा, "क्या एनर्जी है यार... कॉलेज के दिन याद आ गए!

वीडियो में पंकज त्यागी बाइक के हैंडल को पकड़े हुए पूरे जोश के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं. पेड़ की छांव में, धूप के बीच बिना किसी झिझक के वह पूरी तरह गाने में डूबे हुए दिखाई देते हैं. वहीं अंकल जी का डांस देखकर लग रहा है कि कहीं  इसे AI ने तो नहीं बनाया.

यह भी पढ़ें: अमेरिका में नौकरी, भारत में मां... बेटे ने AI से निकाला ऐसा जुगाड़, 24 घंटे दिखता रहा चेहरा

जवानी दिल में होती है, उम्र में नहीं

सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यह वीडियो सिर्फ डांस नहीं है, बल्कि यह बताता है कि जवानी दिल में होती है, उम्र में नहीं. कई लोगों का कहना है कि इस वीडियो को देखकर उनके माता-पिता और बुजुर्गों को भी खुलकर डांस करने का मोटिवेशन मिलेगा. पंकज त्यागी ने वीडियो के कैप्शन में सिर्फ इतना लिखा है-ऐ मेरे कॉलेज की लड़कियों...और बस... बाकी काम वायरल वीडियो ने कर दिया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement