scorecardresearch
 

मुजफ्फरपुर में दोहरा हत्याकांड! झोला, टेप और ग्लव्स लेकर घुसे बदमाश, रिटायर्ड बैंककर्मी और पत्नी की बेरहमी से हत्या

Muzaffarpur Double Murder: मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा में रिटायर्ड बैंक अधिकारी अशोक कुंवर और पत्नी नीलम कुंवर की घर में घुसकर हत्या. पुलिस को मिला टेप व ग्लव्स. प्रॉपर्टी विवाद पर SIT जांच जारी...

Advertisement
X
बेंगलुरु से बेटे ने पड़ोसी को भेजा तब खुला राज.(Photo:ITG)
बेंगलुरु से बेटे ने पड़ोसी को भेजा तब खुला राज.(Photo:ITG)

Muzaffarpur Double Murder: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार को रिटायर्ड बैंककर्मी और उनकी पत्नी की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई. शहर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग मोहल्ले में बदमाश घर में घुसे और रिटायर्ड बैंक अधिकारी और उनकी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में दो संदिग्ध हमलावरों के शामिल होने की आशंका है. 

पुलिस के अनुसार, अशोक कुंवर (65)  की हत्या ग्राउंड फ्लोर पर बेड पर ही चाकू मारकर की गई, जबकि तीसरी मंजिल पर उनकी पत्नी नीलम कुंवर (60) का हाथ-पांव बांधकर बेरहमी से कत्ल किया गया. उनके शरीर पर चाकू के कई वार के निशान मिले हैं. घटनास्थल से खून से सने ग्लव्स, एक झोला और टेप बरामद हुआ है. मृतक के चेहरे पर टेप लगाए जाने के भी निशान मिले हैं.

घटना का खुलासा तब हुआ जब बेंगलुरु में रहने वाले उनके बेटे निखिल कुंवर ने सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे माता-पिता को फोन किया. दोनों का मोबाइल बंद मिलने पर उसने पड़ोसी को घर जाकर देखने को कहा. पड़ोसी ने घर पहुंचकर ग्राउंड फ्लोर पर अशोक कुंवर और तीसरी मंजिल पर नीलम कुंवर का खून से लथपथ शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

Advertisement

सूचना मिलते ही SSP कांतेश कुमार मिश्रा, सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी, FSL और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया. FSLटीम घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है.

प्रारंभिक जांच में घर का सामान बिखरा मिला है, जिससे लूटपाट की आशंका भी जताई जा रही है. हालांकि नीलम कुंवर की हत्या जिस क्रूरता से की गई, उससे पुलिस संपत्ति विवाद और पुरानी रंजिश के एंगल से भी जांच कर रही है. SSP ने बताया कि परिजनों से बातचीत में संपत्ति विवाद की बात सामने आई है, लेकिन अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी.

मुजफ्फरपुर के SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार दो संदिग्ध हमलावर झोला, टेप और ग्लव्स लेकर घर पहुंचे थे. दोनों की हत्या करीब शाम साढ़े चार बजे अलग-अलग मंजिलों पर की गई. घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज कर दी गई है. सिटी एसपी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई है और पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement