लता-सचिन का मजाक उड़ाने पर तन्मय के खिलाफ शिकायत दर्ज
एआईबी के कॉमेडियन तन्मय भट्ट कॉमेडी की वजह से विवादों में घिर गए हैं. उसने फेसबुक पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में सचिन तेंडुलकर और लता मंगेशकर जैसे दिग्गजों का मजाक उड़ाया है. इस पर आपत्ति जताते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और भारतीय जनता पार्टी ने शिकायज दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
एआईबी के कॉमेडियन तन्मय भट्ट कॉमेडी की वजह से विवादों में घिर गए हैं. उसने फेसबुक पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में सचिन तेंदुलकर और लता मंगेशकर जैसे दिग्गजों का मजाक उड़ाया है. इस पर आपत्ति जताते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और भारतीय जनता पार्टी ने शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मुंबई पुलिस साइबर सेल के ACP यशवंत पाठक ने कहा कि कॉमेडियन तन्मय भट्ट के
खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस ने गूगल, फेसबुक और यूट्यूब को लिखे पत्र में कहा है कि तन्मय भट्ट द्वारा अपलोड किए गए विवादित वीडियो को हटा लिया जाए. उस आईपी एड्रेस का भी पता लगाया जा रहा है, जिससे वीडियो अपलोड किया गया है.
बीजेपी नेता आशीष शेलार ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से तन्मय भट्ट के खिलाफ
शिकायत दर्ज कराते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. वहीं एमएनएस ने भी
केस दर्ज करने की मांग करते हुए कहा कि पुलिस को तन्मय भट्ट को गिरफ्तार
करते हुए इस वीडियो को डिलीट कराना चाहिए. इसके साथ ही कई कार्यकर्ताओं ने
तन्मय की पिटाई की धमकी भी दी है.
वीडियो में कई अभद्र टिप्पणियां ने 26 मई को ये वीडियो अपलोड किया था, जिसे 'सचिन vs लता सिविल वॉर' टाइटल दिया. इस में उसने सचिन और लता के मेकअप में उनकी मिमिक्री की है. इस दौरान उनका मजाक उड़ाते हुए दोनों के बारे में कई अपमानजनक टिपप्णियां कर डाली हैं. बॉलीवुड ने भी की आलोचना बॉलीवुड में भी तन्मय के इस को लेकर कड़ी नाराजगी देखने को मिल रही है. अनुपम खेर ने ट्वीट करके कहा, 'मैंने 9 बार बेस्ट कॉमिक ऐक्टर का खिताब जीता है. मुझमें जबरदस्त सेंस ऑफ ह्यूमर है, लेकिन ये ह्यूमर नहीं घृणित और अशोभनीय है.' रितेश देशमुख ने ट्वीट किया, 'मैं स्तब्ध हूं, यह निरादर न तो कूल है और न ही मजाकिया.'
I am 9 times winner of . Have a great sense of humor. But This's NOT humor. &Disrespectful