शीना मर्डर केस में छानबीन करने वाली आजतक की टीम ने जब इंद्राणी और संजीव खन्ना के कॉल रिकॉर्ड का जायज़ा लिया तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए. सीडीआर के मुताबिक इस साल दोनों के बीच आठ बार एसएमएस और कॉल के जरिए बातचीत हुई थी.
01 जनवरी 2015
हमारी टीम ने छानबीन में दौरान पाया कि जनवरी की रात पहले 01:40 पर इंद्राणी ने किया था. संजीव खन्ना ने इसका जवाब सुबह के चार बजे दिया था.
19 जनवरी 2015
फिर 19 जनवरी को इंद्राणी ने था. दोनों के बीच चालीस सैकेंड तक बातचीत हुई थी.
17 फरवरी 2015
फरवरी की 17 तारीख को इंद्राणी ने संजीव को 2 एसएमएस किए थे. और संजीव खन्ना ने उनका जवाब उसी दिन शाम को दिया था.
17 फरवरी 2015 को ही संजीव और इंद्राणी के बीच फोन पर आखरी बार बात हुई थी. इस सीडीआर से कम से कम यह तो खुलासा हो ही गया है कि इंद्राणी लगातार संजीव के संपर्क में थी. कहीं न कहीं यह बात पुलिस के लिए मददगार साबित होगी.