scorecardresearch
 

CBI से संतुष्ट नहीं जिया खान की मां, करेंगी SIT की मांग

सीबीआई कोर्ट में विशेष लोक अभियोजक दिनेश तिवारी ने कहा कि इस केस के लिए उनको और समय चाहिए. इसलिए वह फिल्म अभिनेता सूरज पंचोली के खिलाफ चार्जेज आज नहीं फाइल कर सकते. जिया की मां को लगता है कि यह एक मर्डर केस है. इसको साबित करने के लिए पर्यात सबूत हैं, लेकिन सीबीआई उन तक नहीं पहुंच पाई है. कोर्ट ने 12 फरवरी तक का समय दे दिया है.

Advertisement
X
बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान
बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान

बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान की मौत मामले में एसआईटी गठित करने के लिए उनकी मां राबिया खान बॉम्बे हाईकोर्ट में एक नई याचिका दायर करने की योजना बना रही है. इस मामले में सीबीआई अपनी चार्जशीट दाखिल कर चुकी है, जिसमें जिया की मौत को आत्महत्या बताया गया है. सीबीआई की इस रिपोर्ट से जिया की मां संतुष्ट नहीं है. उनका मानना है कि जांच सही नहीं हुई है.

सीबीआई कोर्ट में विशेष लोक अभियोजक दिनेश तिवारी ने कहा कि इस केस के लिए उनको और समय चाहिए. इसलिए वह फिल्म अभिनेता सूरज पंचोली के खिलाफ चार्जेज आज नहीं फाइल कर सकते. जिया की मां को लगता है कि यह एक मर्डर केस है. इसको साबित करने के लिए पर्यात सबूत हैं, लेकिन सीबीआई उन तक नहीं पहुंच पाई है. कोर्ट ने 12 फरवरी तक का समय दे दिया है.

Advertisement

बताते चलें कि इस मामले में अपनी चार्जशीट दाखिल करते हुए सीबीआई इस नतीजे पर पहुंची है कि जिया ने सूरज पंचोली के साथ अपने संबंध खराब होने के कारण 3 जून, 2013 को खुदकुशी कर ली थी. फॉरेंसिक मेडिसिन विशेषज्ञों का मानना है कि मौत की प्रकृति आत्महत्या जैसी है. इस पर पोस्टमार्टम विशेषज्ञों ने भी सहमति जताई है. सीबीआई की इस रिपोर्ट से जिया की मां संतुष्ट नहीं हैं.


सीबीआई ने बताया था कि जिया खान द्वारा लिखे गए तीन पेज के सुसाइड नोट के फॉरेंसिक विश्लेषण से उनकी मानसिक स्थिति के साथ ही खुदकुशी की वजहों के बारे में स्पष्ट पता चलता है. अभिनेता सूरज पंचोली के बेटे सूरज पंचोली पर आईपीसी की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया था. उस पर हत्या का केस दर्ज करने से इंकार कर दिया गया था.


जांच एजेंसी ने कहा था, 'जिया के सुसाइड नोट में सूरज के व्यवहार और अंतरंग संबंधों के बारे में लिखा गया है. सूरज द्वारा जिया के साथ शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का भी जिक्र है. बताया जा रहा है कि जिया गर्भवती थी. खुदकुशी से पहले उसने गर्भपात कराया था. उसकी ब्लीडिंग रोकने के लिए सूरज ने खुद भ्रूण को निकालकर टॉयलेट में फ्लश चलाकर बहाया था. उसके बाद जिया से दूरी बना ली थी.

Advertisement


इस संबंध में सूरज ने अपने मोबाइल से जिया के बीबीएम (ब्लैकबेरी मैसेंजर) मैसेज डिलीट कर दिए थे. उसके बाद जिया ने आधी रात को सूरज को फोन किया. उनके बीच काफी कहासुनी हुई थी. सूरज ने अपने फोन से जिया को कई अपमानजनक और आरोपात्मक मैसेज भेजे थे. अगले दिन जब जिया की मां राबिया घर पहुंचीं तो उन्होंने बेटी को कमरे में पंखे से लटकते पाया और पुलिस को सूचना दी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement