scorecardresearch
 
मुखर्जीनगर छेड़छाड़ मामलाः जारी होंगे आरोपियों के स्केच

दिल्ली के मुखर्जी नगर छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से कुछ लड़कों की पहचान करने में लगी है. इसी के आधार पर आरोपियों के स्केच जारी किए जाएंगे. इस काम के लिए लोकल इनपुट यूनिट की मदद भी ली जा रही है.

Advertisement
X
पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है

मुखर्जी नगर हादसे की उस रात को अंजाम देने की कोशिश करने वाले लड़के कौन थे, इस सवाल का जवाब तलाशने के लिए पुलिस लोकल इनपुट की मदद ले रही है. आस-पास के पीजी में रहने वाले लड़कों से भी पूछताछ की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक वहां आस-पास कई कोचिंग इंस्टिट्यूट भी हैं. वहां पढ़ने वाले छात्रों से भी पूछताछ की जा रही है. कुछ इनपुट और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस स्केच बनाने की तैयारी कर रही है. जिससे साफतौर पर आरोपियों की पहचान की जा सके.

Advertisement

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि हम इस मामले को काफी गंभीरता से ले रहे हैं क्योंकि इस तरह के मामले को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा. आरोपियों को तलाशने की हर संभव कोशिश की जा रही है. इस काम के लिए पुलिस की तीन टीम जांच में लगाई गई हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement