scorecardresearch
 

महाराष्‍ट्र: 24 घंटे में 101 पुलिस जवान कोरोना पॉजिटिव, 1 पुलिसकर्मी की मौत

कोरोना प्रभावित इलाकों में ड्यूटी की वजह से महाराष्ट्र के पुलिसकर्मी लगातार कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं. हालांकि सरकार ने सुरक्षा के लिहाज से बीमारी से ग्रसित पुलिसकर्मियों को ड्यूटी से छुट्टी दे दी है. अकेले मुंबई पुलिस में ही 52 से अधिक पुलिसकर्मियों की जान गई है.

Advertisement
X
नवी मुंबई में एक पुलिसकर्मी का सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी (फोटो- पीटीआई)
नवी मुंबई में एक पुलिसकर्मी का सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी (फोटो- पीटीआई)

  • महाराष्ट्र में अबतक 94 पुलिसकर्मियों की मौत
  • 8,584 पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में आए
  • महाराष्ट्र में कोरोना से 13656 लोग मरे
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की चपेट में पुलिसकर्मी लगातार आ रहे हैं. राज्य में पिछले 24 घंटे में 101 पुलिस जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इस दौरान एक पुलिसकर्मी की मौत भी हो गई है.

इसी के साथ महाराष्ट्र में अब तक कुल 94 पुलिसकर्मियों की कोरोना से मौत हो चुकी है. महाराष्ट्र में कोरोना से पीड़ित पुलिसकर्मियों की कुल संख्या 8,584 है. इनमें से 6,538 पुलिसकर्मी ठीक हो हो गए हैं. राज्य में पुलिसकर्मियों के एक्टिव केस 1,952 हैं. ताजा अपडेट के मुताबिक महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 101 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं.

मुंबई में ही गई 52 पुलिसकर्मियों की जान

कोरोना प्रभावित इलाकों में ड्यूटी की वजह से महाराष्ट्र के पुलिसकर्मी लगातार कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं. हालांकि सरकार ने सुरक्षा के लिहाज से बीमारी से ग्रसित पुलिसकर्मियों को ड्यूटी से छुट्टी दे दी है. अकेले मुंबई पुलिस में ही 52 से अधिक पुलिसकर्मियों की जान गई है.

Advertisement

महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित

बता दें कि महाराष्ट्र देश का कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है. महाराष्ट्र में अबतक कुल 3 लाख 75 हजार 800 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं.

महाराष्ट्र में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 148905 है. राज्य में 2 लाख 13 हजार 238 लोगों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा चुका है. महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा 13656 है.

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की बात करें तो यहां 14 लाख 35 हजार 453 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. यहां पिछले 24 घंटे में 49 हजार से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव हुए.

Advertisement
Advertisement